Rakshabandhan Fraud Alert 2025: भारत देश में साल भर में कई तरह के अलग-अलग त्योहार मनाए जाते हैं और हर एक त्योहार की अपनी अलग मान्यता है। जैसे, इस बार 9 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। दरअसल, इस दिन बहन अपने भाई की कलाई में राखी बांधती है और बदल में भाई अपनी बहन को कोई उपहार देता है। इसके लिए देश भर में अलग ही धूम देखी जा सकती है। बाजार राखियों से सजे हुए हुए हैं और बहनें अपने भाई के लिए राखियां खरीद रही हैं।
वहीं, भाई भी अपन बहनों के लिए उपहार खरीदते हैं और अब तो लोग ऑफलाइन से ज्यादा ऑनलाइन कोई गिफ्ट खरीद लेते हैं। यहां तक कि अब तो लोग ई-वाउचर, कोई शॉपिंग कार्ड आदि भी ऑनलाइन खरीद लेते हैं और बहन को गिफ्ट करते हैं, लेकिन इस बीच आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है। वरना आपके राखी के पर्व में जालसाज सेंध लगा सकते हैं और आपका बैंक खाता खाली कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं बहन के लिए ऑनलाइन गिफ्ट खरीदते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...