फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: ऐसे करें चेक आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड या नहीं, मिलती है मुफ्त इलाज की सुविधा

Fri, 11 Aug 2023 04:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान योजना के फायदे - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Benefits: क्या आप किसी सरकारी योजना का लाभ ले रहे हैं? अगर नहीं तो आप जिन योजनाओं के लिए पात्र हैं उन योजनाओं में आवेदन करके उनका लाभ ले सकते हैं। दरअसल, सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है और इन योजनाओं से मौजूदा समय में काफी बड़ी सख्या में लोग जुड़े हुए हैं। जैसे- आयुष्मान भारत योजना को ही ले लीजिए, जिसका पिछले दिनों नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' कर दिया गया। इस स्वास्थ्य योजना का लाभ भी काफी संख्या में लोग ले रहे हैं। ऐसे में अगर आप चाहें तो आप भी इस आयुष्मान योजना से जुड़कर मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन इस योजना के लिए पात्र है और कौन नहीं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान योजना के फायदे - फोटो : Istock
योजना और फायदे जान लें
  • इस आयुष्मान योजना के तहत उन लोगों के आयष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जो योजना के लिए पात्र होते हैं। इसके बाद कार्डधारक इस आयुष्मान कार्ड की मदद से सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त में इलाज करवा सकता है। वहीं, ये सारा खर्च सरकार उठाती है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान योजना के फायदे - फोटो : istock
पात्रता क्या है कार्ड बनवाने की?
  • आयुष्मान कार्ड हर कोई नहीं बनवा सकता, क्योंकि इसके लिए पात्रता तय की गई है। ऐसे में नियमों के मुताबिक, आपका मकान अगर कच्चा है, अगर आप भूमिहीन व्यक्ति हैं या फिर आपके परिवार में अगर कोई दिव्यांग सदस्य है। तो आप आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र हैं।

4 of 5
आयुष्मान योजना के फायदे - फोटो : istock
  • इसके अलावा भी कुछ लोग हैं, जो आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र हैं। जैसे- अगर कोई दिहाड़ी मजदूर है, अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं, अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं या फिर आप निराश्रित या फिर आदिवासी हैं आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान योजना के फायदे - फोटो : istock
पात्र लोग ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-
  • आप भी अगर आयुष्मान योजना के लिए पात्र हैं, तो आपको आवेदन के लिए अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाना है और वहां जाकर पंजीकरण करवाना है
  • ध्यान रहे साथ में आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और एक मोबाइल नंबर लेकर जरूर जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें