फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: किन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड और कौन कर सकता है आवेदन? यहां जानें

Thu, 24 Apr 2025 03:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान कार्ड बनवाकर कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है, लेकिन पहले आपको ये चेक करना होता कि क्या आप इस कार्ड को बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
Ayushman Card Eligibility: सरकार की जितनी भी योजनाएं हैं उन सभी के जरिए एक बड़े वर्ग को लाभ दिया जाता है। जो लोग जरूरतमंद होते हैं या जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं उन्हें भी इन योजनाओं से जोड़कर जरूरी लाभ दिए जाते हैं। जैसे, बात अगर आयुष्मान भारत योजना की करें तो इस योजना का लाभ शहरों में ही नहीं बल्कि, दूर-दराज स्थित गांवों तक में रहने वाले लोगों को दिया जा रहा है।

इस योजना के अंतर्गत पहले आयु्ष्मान कार्ड बनाया जाता है और फिर इस कार्ड से ही कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है। पर अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है। अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो ही आप आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और कौन नहीं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड बनता कैसे है?
  • आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां पर जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें जो आपकी पात्रता चेक करते हैं
  • पात्र पाए जाने के बाद आपसे संबंधित दस्तावेज लिए जाते हैं जिन्हें वेरिफाई किया जाता है
  • जांच सही होने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है और आप थोड़ी देर बाद अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
अब जानते हैं किन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड:-
  • जो लोग संगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग हैं
  • जिनका पीएफ कटता है
  • जो लोग ईएसआईसी से जुड़े हैं
  • जो लोग टैक्स भरते हैं
  • जिनके पास पहले से पक्का मकान है
  • जिन लोगों के पास वाहन है
  • जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं आदि।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
कौन लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
  • जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • अगर कोई व्यक्ति दिव्यांग है
  • जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
  • जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
  • जो लोग ग्रमीण क्षेत्र में रहते हैं
  • जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
पात्रता चेक करने का ये भी है तरीका

अगर आपको अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो आप अपनी पात्रता यहां से भी चेक कर सकते हैं जिसके लिए योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाएं
यहां पर आपको 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है
फिर अपनी कुछ जानकारी भर आप अपनी पात्रता के बारे में जान सकते हैं।

नोट:- जिन लोगों की उम्र 70 वर्ष से अधिक है उनके लिए कोई पात्रता नियम नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें