फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड कौन लोग बनवा सकते हैं और कौन लोग नहीं? आवेदन से पहले यहां चेक करें पात्रता

Thu, 17 Jul 2025 02:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Kaun Banwa Sakta Hai: आयुष्मान कार्ड सिर्फ वे लोग ही बनवा सकते हैं, जो लोग इस योजना के लिए पात्र हैं। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Eligibility Criteria: अलग-अलग योजनाएं और उनके जरिए मिलने वाले अलग-अलग लाभ जरूरतमंदों और गरीब वर्ग के लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं। राज्य सरकारें और केंद्र सरकार अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं का असली मकसद पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाना होता है।

जैसे, आप प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को ही देख लीजिए। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। इसके लिए पात्र लोगों के पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इस कार्ड से कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कौन लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और कौन लोग नहीं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे बनता है आयुष्मान कार्ड?
  • आयुष्मान कार्ड को आप योजना की आधिकारिक आयुष्मान एप या योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ से बनवा सकते हैं
  • ऑफलाइन आवेदन के लिए अपने नजदीकी सीएसीसी सेंटर पर जाना होता है। जहां पर पात्रता चेक कर फिर आवेदन कर दिया जाता है। कुछ समय में ये आयुष्मान कार्ड बन जाता है जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe stock photos
क्या लाभ है आयुष्मान कार्ड का?
  • आयुष्मान कार्ड बनवाने के बाद मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है। आयुष्मान कार्डधारक इस कार्ड से सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है जिसका खर्च सरकार उठाती है। जो प्राइवेट और सरकारी अस्पताल इस योजना में पंजीकृत हैं आप उनमें अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड और कौन नहीं?

ये लोग होते हैं पात्र
  • अगर आप निराश्रित या फिर आदिवासी हैं, अगर आप दिहाड़ी मजदूरी करते हैं, आप ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं, अगर आपके परिवार में कोई दिव्यांग है, अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं, अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं आदि। ये लोग आयुष्मान कार्ड बनवान के लिए पात्र होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
ये नहीं बनवा सकते आयुष्मान कार्ड
  • जो लोग टैक्स भरते हैं, जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न हैं, जिन लोगों के अपने पक्के मकान हैं, जो लोग सरकारी नौकरी करते हैं या परिवार में कोई करता है, जो संगठित क्षेत्र में काम करते हैं और जिन लोगों का पीएफ कटता है आदि। ये सभी लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र नहीं माने जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें