फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड और क्या मिलते हैं लाभ? हर एक जानकारी जानें एक क्लिक में

Mon, 24 Nov 2025 07:56 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Ka Fayada: आयुष्मान कार्ड बनवाकर आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। सालाना 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज आप इस आयुष्मान कार्ड से करवा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड के फायदे क्या होते हैं? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card: क्या आप ये जानते हैं कि सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। अगर बात केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की बात करें तो इसमें कई तरह की योजनाएं शामिल हैं। इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना।

इस योजना के तहत उन लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं। इस आयुष्मान कार्ड को बनवाकर आप अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन क्या आपका ये आयुष्मान कार्ड बन सकता है? अगर आपको ये चेक करना है तो आप ये जान सकते हैं, क्योंकि इसके लिए पात्रता सूची है। तो चलिए जानते हैं कौन लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं। अगली स्लाइड्स में आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्रता सूची के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड के फायदे क्या होते हैं? - फोटो : Adobe Stock
कौन बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
  • अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो आपको अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना है
  • यहां पर आपको 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है और फिर आगे के प्रोसेस को फॉलो कर आप अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड के फायदे क्या होते हैं? - फोटो : Adobe Stock
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड और कौन नहीं?
  • अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, अगर आपका पीएफ नहीं कटता, आप ईएसआईसी का लाभ नहीं लेते, आप गरीब वर्ग से आते हैं और आपकी उम्र अगर 70 वर्ष से अधिक है आदि, तो आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं
  • आप अगर टैक्स भरते हैं, आर्थिक रूप से संपन्न हैं, आप सरकारी नौकरी करते हैं, आपका पक्का मकान हैं आदि। तो आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र नहीं माने जाते हैं

4 of 5
आयुष्मान कार्ड के फायदे क्या होते हैं? - फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है?
  • आयुष्मान कार्ड अगर आप बनवा लेते हैं तो आपको मुफ्त इलाज का लाभ मिलता है। आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है यानी आप आयुष्मान कार्ड से साल भर में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है और आप उन प्राइवेट और सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, जो इस योजना में पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड के फायदे क्या होते हैं? - फोटो : Adobe Stock
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
  • अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। यहां पर पहले आपकी पात्रता चेक होती है और फिर दस्तावेज वेरिफाई होते हैं और इसके बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है
  • आप चाहें तो योजना में ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक आयुष्मान एप से आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें