फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड या नहीं? इस तरीके से चेक कर सकते हैं अपनी पात्रता

Thu, 28 Aug 2025 01:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Kaun Banwa Sakta Hai: अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है, क्योंकि जो लोग पात्र होते हैं सिर्फ वे ही इस योजना से जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Bharat Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana Eligibility Criteria: भारत सरकार हो या फिर राज्य सरकारें ये दोनों ही मौजदा समय में कई ऐसी योजनाओं का संचालन कर रहे हैं जिनके जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ देने का काम किया जा रहा है। किसी योजना के तहत घर के लिए मदद दी जाती है, तो किसी योजना के तहत आर्थिक मदद करने का प्रावधान होता है।

इसी क्रम में एक योजना है जिसका नाम आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना है जिसे भारत सरकार चलाती है। इस योजना के तहत मुफ्त इलाज देने का प्रावधान है जिसके लिए पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इन्हीं कार्ड के जरिए कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकते है जिसका खर्च सरकार उठाती है। पर क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं और क्या आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है? तो चलिए जानते हैं कौन लोग इसके लिए पात्र होते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड का लाभ
  • आप अगर आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आप इस कार्ड से अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड से सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज कार्डधारक द्वारा करवाया जा सकता है, क्योंकि ये लिमिट सरकार द्वारा प्रत्येक कार्डधारक को दी जाती है। ये लिमिट सरकार हर वित्तीय वर्ष में जारी करती है और फिर इससे आप अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
इन अस्पतालों में होता है मुफ्त इलाज
  • ये जान लीजिए कि आयुष्मान कार्ड के जरिए कार्डधारक किसी भी अस्पताल में अपना मुफ्त इलाज नहीं करवा सकता है। इसके लिए इस आयुष्मान योजना में कई प्राइवेट और सरकारी अस्पताल पंजीकृत हैं और इन्हीं में आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा जा सकता है।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
कोन लोग बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
  • आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है। इसके लिए एक पात्रता सूची है और अगर आप इसमें हैं तो आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। जैसे, जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं, जिन लोगों का ESIC कार्ड नहीं बना है, जो लोग पीएफ का लाभ नहीं लेते हैं और जिन लोगों की उम्र 70 वर्ष से अधिक है आदि। इन सभी लोगों का आयुष्मान कार्ड बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
  • आप आयुष्मान कार्ड ऑलाइन तरीके से बनवा सकते हैं। आप योजना की आधिकारिक एप या योजना की आधिकारिक वेबसाइट से जरिए आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
  • आप चाहें तो ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है। यहां पर आपकी पात्रता चेक कर सबकुछ सही होने पर आपका आवेदन कर आपका आयुष्मान कार्ड बना दिया जाता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें