फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: जानें कौन जुड़ सकता है पीएम किसान योजना से और कौन नहीं, 21वीं किस्त के बारे में भी जानें

Thu, 28 Aug 2025 10:44 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana Ka Labh Kise Milta Hai: पीएम किसान योजना से अगर आप जुड़ना चाहते हैं तो आपको ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं हैं।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना में आवेदन करने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Eligibility Criteria: कई तरह की योजनाओं के जरिए उन लोगों तक लाभ पहुंचाने का काम सरकार द्वारा किया जाता है जो लोग असल में जरूरतमंद हैं और जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं। राज्य सरकारें और केंद्र सरकार अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं। जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसे भारत सरकार चलाती है।

इस योजना के तहत किसानों को आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है और योजना से सिर्फ वे किसान जुड़ सकते हैं जो इस योजना के लिए पात्र हैं। ऐसे में क्या आप इस पीएम किसान योजना से जुड़ने के लिए पात्र हैं या नहीं? आप यहां जान सकते हैं कि आप इस योजना से जुड़ सकते हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं पीएम किसान योजना की पात्रता के बारे में। साथ ही आप यहां 21वीं किस्त के बारे में भी जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं आप...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना में आवेदन करने का तरीका। - फोटो : AdobeStock
क्या है पीएम किसान योजना?
  • अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़ना चाहते हैं तो ये एक सरकारी योजना है जिसे भारत सरकार चलाती है। मौजूदा समय में इस योजना से करोड़ों किसान जुड़े हैं और आर्थिक मदद ले रहे हैं। इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को दिया जाता है और इस योजना के जरिए किसानों की आर्थिक मदद की जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना में आवेदन करने का तरीका। - फोटो : AdobeStock
क्या मिलते हैं लाभ?
  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़ते हैं तो आपको आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। इसमें आपको साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है और इस तरह लाभार्थियों को सालाना 6 हजार रुपये का लाभ दिया जाता है। ये पैसे सरकार द्वारा सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं।

4 of 5
पीएम किसान योजना में आवेदन करने का तरीका। - फोटो : AdobeStock
कौन जुड़ सकता है योजना से?
  • जिन लोगों के पास खेती योग्य जमीन है
  • जिन किसानों के परिवार के लोग सरकारी नौकरी में नहीं हैं
  • जो किसान टैक्स नहीं भरता है या परिवार में कोई ऐसा न हो जो टैक्स भरता हो
  • सभी दस्तावेज पूरे होने चाहिए आदि
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना में आवेदन करने का तरीका। - फोटो : Adobe Stock
कब जारी हो सकती है 21वीं किस्त
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, पिछली 18वीं किस्त अक्तूबर 2024 में तो 19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी हुई। इसी हिसाब से 21वीं किस्त जारी होने के चार महीने का समय नवंबर-दिसंबर में हो रहा है, इसलिए माना जा रहा है कि तभी ये किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें