देश के जरूरतमंद लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं, जिनका वहन केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें तक करती हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य लोगों तक लाभ और सुविधाएं पहुंचाना होता है। इन योजनाओं में आवेदन करके आप भी इनका लाभ ले सकते हैं, बशर्ते आप इसके लिए पात्र हों। ऐसी ही एक योजना है साल 2015 में आई अटल पेंशन योजना, जिसे केंद्र सरकार ने शुरू किया। इस योजना का उद्देश्य भी बाकी योजनाओं की तरह लोगों तक लाभ पहुंचाने का है। ये एक तरह की निवेश योजाना है, जिसमें आप निवेश करके लाभ कमा सकते हैं। अगर आप भी इस अटल पेंशन योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि क्या आप इसके लिए पात्र हैं या फिर नहीं। इसके अलावा इस योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं, इन्हें भी समझना बेहद जरूरी है। तो चलिए हम आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं...