Atal Pension Yojana Eligibility Criteria: आज की इस दौड़ती-भागती जिंदगी में हर कोई चाहता है कि उसके पास आर्थिक दिक्कतें न हो। इसलिए लोग अपनी आजीविका चलाने के साथ ही अपने भविष्य के लिए भी बचत करते हैं। पर आज के खर्चे बचत करने में दिक्कतें जरूर पैदा करते हैं। लोग निवेश के लिए कई स्कीम में निवेश करते हैं।
इसी क्रम में एक योजना है अटल पेंशन योजना जिसे भारत सरकार चलाती है। इस योजना के तहत योजना से जुड़ने वाले लोगों को 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन देने का प्रावधान है। पर क्या आपको इस योजना का लाभ मिल सकता है? इसके लिए आप यहां जान सकते हैं कि आपको इस योजना के तहत पेंशन का लाभ मिल सकता है या नहीं। अगली स्लाइड्स में आप अपनी पात्रता के बारे में जान सकते हैं...