फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल पेंशन योजना: किसे मिल सकती है 5000 रुपये की हर महीने पेंशन और किसे नहीं? यहां जानें कौन पात्र और कौन नहीं

Sat, 27 Dec 2025 04:29 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Atal Pension Yojana Ka Labh Kise Nahi Milta: अटल पेंशन योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसके तहत पेंशन देने का प्रावधान है, लेकिन क्या आप जानते हैं कौन इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र है?
विज्ञापन
1 of 5
अटल पेंशन योजना। - फोटो : Amar Ujala
Atal Pension Yojana Eligibility Criteria Details In Hindi: लगभग हर कोई चाहता है कि उसके पास इतना पैसा हो कि वो अपनी आज की जरूरतें तो पूरा कर ही सके, लेकिन साथ में अपने बुढ़ापे के लिए भी पैसे बचा सके। चाहे नौकरीपेशा हों या फिर अपना बिजनेस करने वाले लोग हों, लेकिन बचत तो हर कोई करना चाहता है।

इसके लिए कोई बैंक खाते में पैसे रखता है तो कोई किसी अन्य जगह पर पैसे निवेश करता है, ताकि उसे बुढ़ापे में आर्थिक दिक्कत न हो। इसी क्रम में अगर आपसे पैसे नहीं बच रहे हैं तो आप छोटी-छोटी बचत कर अटल पेंशन योजना के जरिए 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। पर क्या आप जानते हैं वे कौन लोग हैं जो इस योजना से नहीं जुड़ सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस योजना की पात्रता के बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
अटल पेंशन योजना। - फोटो : Adobe Stock
योजना में कैसे करें निवेश?
  • अगर आपको अटल पेंशन योजना से जुड़ना है तो आपको अपने बैंक की ब्रांच में जाना है
  • यहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें, जो आपकी केवाईसी करवाता है
  • केवाईसी होने के बाद आपको पेंशन प्लान चुनना होता है और आपको प्रीमियम भी बताया जाता है
  • फिर आपका नाम और आपके बैंक खाते को योजना से जोड़ दिया जाता है
  • इसके बाद आपको रसीद दी जाती है और आपका आवेदन हो जाता है
विज्ञापन

3 of 5
अटल पेंशन योजना। - फोटो : Adobe Stock
निवेश का गणित भी समझें
  • अटल पेंशन योजना के निवेश योजना है जिसमें आपको अपनी उम्र और पेंशन प्लान के हिसाब से निवेश करना होता है और फिर 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन मिलेगी। इस योजना में आपको कम से कम 20 साल तो निवेश करना होता है, क्योंकि इससे कम निवेश पर पेशन का लाभ नहीं मिल पाता।

4 of 5
अटल पेंशन योजना। - फोटो : Adobe Stock
  • जैसे, अगर आपकी उम्र 18 साल है और आप अटल पेंशन योजना में 5000 रुपये वाले पेंशन प्लान से जुड़ते हैं तो आपको अगले 20 साल तक हर महीने 210 रुपये निवेश करने होंगे
  • इसी तरह 30 साल का व्यक्ति अगर 5000 रुपये महीने वाले पेंशन प्लान को चुनता है, तो अगले 20 साल के लिए उसका प्रीमियम 577 रुपये होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल पेंशन योजना। - फोटो : Adobe Stock
कौन जुड़ सकता है योजना से और कौन नहीं?
  • अटल पेंशन योजना में आवेदन करने की पात्रता सूची है। जैसे, अगर आप भारत के नागरिक हैं, अगर आपके पास बैंक खाता है, आपकी उम्र 18-40 साल के बीच है आदि। तो ही आप इस अटल पेंशन योजना में आवेदन कर सकते हैं
  • अगर आप टैक्स की कैटेगरी में आते हैं यानी आप करदाता हैं, तो आप इस अटल पेंशन योजना से नहीं जुड़ सकते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें