फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: क्या आपको हर महीने मिल सकती है 5 हजार रुपये तक पेंशन? यहां जानें अटल पेंशन योजना के बारे में

Fri, 30 Oct 2026 04:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Atal Pension Yojana: अटल पेंशन योजना के जरिए आप बुढ़ापे में हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं
  • इस योजना से जुड़ने के लिए आपको बैंक या पोस्ट ऑफिस में से कहीं एक जगह जाना होता है
विज्ञापन
1 of 5
अटल पेंशन योजना से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Amar Ujala AI
Atal Pension Yojana: अगर आप भी बचत करते हैं या छोटी-छोटी बचत करके अपने बुढ़ापे के लिए पैसे इकट्ठा करना चाहते हैं, तो आप अटल पेंशन योजना में निवेश कर सकते हैं।

इस योजना में निवेश करके आप 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये तक की पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं आप इसके लिए पात्र हैं या नहीं। अगली स्लाइड्स में आप इस अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अटल पेंशन योजना से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Adobe Stock
अटल पेंशन योजना में कौन आवेदन कर सकता है?
  • आवेदन करने वाला शख्स भारत का नागरिक हो
  • उसकी उम्र 18 से 40 साल के बीच हो
  • बैंक खाता हो, जो आधार से लिंक हो
  • पहले से इस योजना का लाभ न ले रहा हो
विज्ञापन

3 of 5
अटल पेंशन योजना से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Adobe Stock
हर महीने कितनी पेंशन मिल सकती है
  • अटल पेंशन योजना में जो पेंशन प्लान आप चुनते हैं, उस हिसाब से आपको हर महीने पेंशन मिलेगी
  • जैसे- इसमें 1000 रुपये, 2000 रुपये, 3000 रुपये, 4000 रुपये और 5000 रुपये वाला पेंशन प्लान है
  • अब जो आप चुनेंगे, वो आपको मिलती है

4 of 5
अटल पेंशन योजना से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Adobe Stock
कितना करना होता है निवेश?
  • आपको इसमें अपनी उम्र और पेंशन प्लान के हिसाब से हर महीने और कम से कम 20 साल तक निवेश करना होता है
  • जैसे- अगर आपकी उम्र 18 साल है और आप 5000 रुपये महीने वाला पेंशन प्लान चुनते हैं, तो आपको हर महीने 210 रुपये प्रीमियम देना होगा
  • इसी तरह 30 साल वाले व्यक्ति को 5000 रुपये वाले पेंशन प्लान के लिए हर महीने 577 रुपये देने होते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल पेंशन योजना से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Adobe Stock
अटल पेंशन योजना में कैसे आवेदन करें?
  • इसके लिए अपने बैंक या पोस्ट ऑफिस जाएं
  • संबंधित अधिकारी से मिलें और केवाईसी करवाएं
  • इसके बाद फॉर्म भरा जाता है और बैंक खाते को योजना से लिंक किया जाता है
  • फिर आपका आवेदन कर दिया जाता है और हर महीने बैंक खाते से प्रीमियम कटने लगता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें