फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: आयुष्मान कार्ड बनवाने पर मिलते हैं क्या फायदे और क्या है आवेदन की प्रक्रिया? आसान शब्दों में यहां जानें

Tue, 26 Sep 2023 04:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने पर कार्डधारक को क्या फायदा मिलता है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Scheme: गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों के लिए देश में कई ऐसी योजनाएं चल रही हैं, जिनका लाभ सीधे तौर पर उन लोगों तक पहुंचाया जा रहा है जो जरूरतमंद हैं। इनमें पेंशन, राशन, बीमा, घर बनाने के लिए आर्थिक मदद, मुफ्त व सस्ता राशन मुहैया करवाने जैसी कई तरह की योजनाएं शामिल हैं। इसी कड़ी में एक योजना स्वास्थ्य से भी जुड़ी है, जिस पर सरकार हर साल काफी पैसे खर्च भी करती है। दरअसल, ये योजना कोई और नहीं बल्कि, 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' है। पर क्या आप जानते हैं कि इस योजना से कैसे जुड़ सकते हैं या इस योजना से जुड़ने के बाद लाभ क्या मिलता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने पर कार्डधारक को क्या फायदा मिलता है? - फोटो : istock
कौन लोग हैं पात्र:-
  • आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जो लोग पात्र हैं, उनमें वो लोग शामिल हैं जिनके परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है, अगर कोई भूमिहीन व्यक्ति है, अगर कोई अनुसूचित जाति या जनजाति से आता है, जिनका अगर मकान कच्चा है, अगर कोई दिहाड़ी मजदूर हैं, अगर कोई ग्रामीण क्षेत्र में रहता है और अगर कोई निराश्रित या आदिवासी है आदि।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने पर कार्डधारक को क्या फायदा मिलता है? - फोटो : istock
आवेदन की प्रक्रिया जानें:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी आयुष्मान योजना के लिए पात्र हैं और इससे जुड़ना चाहते हैं, तो आपको पहले अपने जदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होता है
  • यहां आपको संबंधित अधिकारी से मिलकर अपने कुछ दस्तावेज जैसे- आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और एक मोबाइल नंबर आदि देना होता है

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने पर कार्डधारक को क्या फायदा मिलता है? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपके दस्तावेजों और आपकी पात्रता की जांच की जाती है
  • फिर जब सबकुछ सही पाया जाता है, तो आपके आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर दिया जाता है और कुछ दिनों के भीतर आपको आयुष्मान कार्ड बनकर मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने पर कार्डधारक को क्या फायदा मिलता है? - फोटो : Istock
मिलने वाला लाभ:-
  • आयुष्मान योजना के अंतर्गत जो लाभ मिलता है वो ये है कि कार्डधारक अपने आयुष्मान कार्ड के जरिए सूचीबद्ध अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है
  • इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है यानी आपको पैसे नहीं देने पड़ते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें