फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Bharat Yojana: ये लोग नहीं ले सकते आयुष्मान भारत योजना का लाभ, कहीं आप भी तो नहीं लिस्ट में शामिल

Fri, 25 Apr 2025 08:32 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देशभर में लाखों लोग भारत सरकार की इस योजना का लाभ ले रहे हैं। इस स्कीम को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। 
विज्ञापन
1 of 5
ये लोग नहीं ले सकते आयुष्मान भारत योजना का लाभ - फोटो : Freepik
देश में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के सामाजिक कल्याण के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा कई शानदार योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन योजनाओं के जरिए सरकार देश में गरीब लोगों का आर्थिक और सामाजिक विकास करना चाहती है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार ने साल 2018 में एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन किया था। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। आयुष्मान भारत योजना के तहत केंद्र सरकार आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पांच लाख रुपये (दिल्ली में दस लाख रुपये) का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। इस स्कीम का लाभ लेकर लोग अपना पांच लाख रुपये (दिल्ली में दस लाख रुपये) तक का मुफ्त इलाज अस्पतालों में करा सकते हैं। देशभर में लाखों लोग भारत सरकार की इस योजना का लाभ ले रहे हैं। इस स्कीम को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
ये लोग नहीं ले सकते आयुष्मान भारत योजना का लाभ - फोटो : Freepik
इसी सिलसिले में आज इस खबर के माध्यम से आपको उन लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें इस स्कीम का लाभ नहीं मिलता है। आयुष्मान भारत योजना का लाभ उन लोगों को नहीं दिया जाता है, जो इनकम टैक्स रिटर्न को फाइल करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
ये लोग नहीं ले सकते आयुष्मान भारत योजना का लाभ - फोटो : Freepik
वे लोग जो सरकारी नौकरी कर रहे हैं उन्हें भी भारत सरकार इस स्कीम का लाभ नहीं देती है। इस स्कीम की शुरुआत उन लोगों के लिए की गई है, जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करते हैं। 

4 of 5
ये लोग नहीं ले सकते आयुष्मान भारत योजना का लाभ - फोटो : Freepik
इस कारण आयुष्मान भारत योजना का लाभ उन लोगों को नहीं दिया जाता है, जो गरीबी रेखा के ऊपर जीवन यापन करते हैं। वहीं 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिक इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ये लोग नहीं ले सकते आयुष्मान भारत योजना का लाभ - फोटो : Freepik
वे लोग जो संगठित क्षेत्र में काम करते हैं या ईएसआईसी का लाभ ले रहे हैं उन्हें भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं दिया जाता है। अगर आप आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने जा रहे हैं, तो आपको इस बारे में जरूर जान लेना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें