फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कौन करा सकता है अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, जानें यहां

Wed, 09 Apr 2025 08:08 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश में अक्सर कई लोगों का यह सवाल रहता है कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ किन लोगों को मिलता है? अगर आप भी इस विषय में जानना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
भारत सरकार देश में कई लोककल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। इन योजनाओं के जरिए सरकार देश में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सामाजिक और आर्थिक स्तर पर सशक्त करना चाहती है। देश में अक्सर देखने को मिलता है कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को किसी प्रकार की गंभीर बीमारी होने पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, उनकी सारी जमा पूंजी इलाज में ही खर्च हो जाती है। इस कारण उनकी आर्थिक स्थिति काफी बदहाल हो जाती है। इसी को देखते हुए साल 2018 में केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना है। यह भारत सरकार की एक स्वास्थ्य बीमा कवर स्कीम है। इसके अंतर्गत देश में गरीब लोगों को 5 लाख रुपये (दिल्ली में 10 लाख रुपये) का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
देश में अक्सर कई लोगों का यह सवाल रहता है कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ किन लोगों को मिलता है? अगर आप भी इस विषय में जानना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
वे लोग जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं और उनको पीएफ या ईएसआई जैसी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा है वे लोग अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। वे लोग जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं, जिनका बीपीएल कार्ड बना हुआ है वे आयुष्मान भारत योजना में आवेदन कर सकते हैं। वहीं 70 वर्ष से अधिक उम्र का कोई भी वरिष्ठ नागिरक इस स्कीम का लाभ ले सकता है। 

Electricity Saving Tips: घर में चला रहे हैं 2 से 3 कूलर, तो बिजली की बचत करने के लिए जान लीजिए ट्रिक

4 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने के कुछ दिनों के बाद आपका आयुष्मान कार्ड बनकर आ जाता है। इस कार्ड की सहायता से आप आयुष्मान भारत योजना के पैनल में शामिल अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आप इस स्कीम का लाभ लेने के लिए पात्र हैं या नहीं तो इसके लिए आपको इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके Am I Eligible के विकल्प का चयन करना है। इसके बाद पूछी गई जानकारियों को दर्ज करके आप इस बारे में पता कर सकते हैं आपको इस स्कीम का लाभ मिलेगा या नहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें