फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर काम की: ट्रेन के किराए में इन मरीजों को मिलती है छूट, यहां देखें पूरी सूची

Wed, 23 Aug 2023 03:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ट्रेन टिकट में किन मरीजों को छूट मिलती है? - फोटो : Amar Ujala
Train Ticket Discount: रोजाना भारतीय ट्रेन से एक बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। बस अंतर ये है कि कोई जनरल कोच में, तो कोई एसी कोच में बैठकर अपना सफर पूरा करता है। भारतीय ट्रेन में यात्रा के दौरान कई सुविधाएं भी मिलती हैं। जैसे- खानपान की सुविधा, आरामदायक सीट और शौचालय की व्यवस्था आदि। बस आपको ट्रेन टिकट बुक करवाना होता है और इसके बाद आप भी ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं। पर शायद आप ये न जानते हों कि कुछ मरीजों को ट्रेन किराए में छूट दी जाती है। जी हां, ऐसा होता है और ये उनकी बीमारी के आधार पर तय होता है। इसके लिए भारतीय रेलवे की तरफ से कुछ मरीजों को रेल किराए में छूट देने का प्रावधान है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से मरीज हैं। अगली स्लाइड्स में आप पूरी सूची देख सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
ट्रेन टिकट में किन मरीजों को छूट मिलती है? - फोटो : istock
ट्रेन किराए में कैंसर के मरीज और उनके साथ जा रहे एक अटेंडेंट को छूट मिलती है:-
  • स्लीपर और एसी-3 टियर में 100 फीसदी छूट
  • फर्स्ट एसी और एसी-2 टियर में 50 फीसदी छूट
  • फर्स्ट एसी कार, फर्स्ट क्लास और सेकेंड क्लास में 75 फीसदी की छूट
  • वहीं, अटेंडेंट को स्लीपर और एसी-3 में 75 फीसदी की छूट मिलती है
विज्ञापन

3 of 6
ट्रेन टिकट में किन मरीजों को छूट मिलती है? - फोटो : istock
हार्ट सर्जरी के लिए जा रहे ऐसे मरीज और अटेंडेंट को ट्रेन किराए में छूट मिलती है, जो ऑपरेशन या डायलिसिस के लिए जा रहा हो:-
  • सेकंड क्लास, स्लीपर क्लास, फर्स्ट क्लास, एसी-3 टियर और एसी चेयर कार में 75 फीसदी छूट
  • फर्स्ट और एसी-2 टियर में 50 फीसदी छूट
  • अटेंडेंट को भी ये सभी सुविधाएं मिलती हैं

4 of 6
ट्रेन टिकट में किन मरीजों को छूट मिलती है? - फोटो : istock
टीबी के मरीज और उनके साथ जा रहे एक अटेंडेंट को रेल टिकट में छूट:-
  • सेकंड, स्लीपर और फर्स्ट क्लास में 75 फीसदी छूट
  • साथ ही अटेंडेंट को भी ये सभी छूट मिलती है 
विज्ञापन

5 of 6
ट्रेन टिकट में किन मरीजों को छूट मिलती है? - फोटो : istock
इन मरीजों को भी रेल किराए में छूट:-
  • एनीमिया के मरीजों को स्लीपर, एसी चेयर कार, एसी-3 टियर और एसी-2 टियर में 50 फीसदी की छूट 
  • गैर संक्रमण वाले कुष्ठ रोगियों को सेकंड, स्लीपर और फर्स्ट क्लास में 75 फीसदी की छूट
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्रेन टिकट में किन मरीजों को छूट मिलती है? - फोटो : istock
  • हीमोफेलिया के मरीज इलाज या चेकअप के लिए जा रहे हों और उनके साथ अटेंडेंट भी जा रहे हो, तो इन दोनों को सेकंड, स्लीपर, फर्स्ट, एसी-3 टियर और एसी चेयर कार में 75 फीसदी छूट 
  • थैलेसीमिया के मरीज और उनके साथ यात्रा कर रहे अटेंडेंट को रेल किराए में छूट मिलती है। इसके अलावा चेकअप या इलाज के लिए जा रहे एड्स के मरीज को सेकंड क्लास में 50 फीसदी की छूट मिलती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें