फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: 59 स्टेशनों पर स्टॉपेज लेकर करती है 9 राज्यों का सफर, ये है देश की सबसे लंबी दूरी की ट्रेन

Tue, 30 Jul 2024 04:32 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
Indian Railways: भारतीय रेलवे का एक विशाल नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। इस नेटवर्क की गिनती दुनिया के विशालतम रेल नेटवर्कों में की जाती है। यह देश के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ने का काम करता है। भारतीय रेलवे द्वारा देश में हजारों ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। आप में से अधिकतर लोग ट्रेनों में सफर करते हैं। वहीं क्या कभी आपने इस सवाल पर गौर किया है कि देश की सबसे लंबी दूरी तक सफर करने वाली ट्रेन कौन सी है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आपको बता दें कि देश की सबसे लंबी दूरी तक सफर करने वाली यह ट्रेन असम, नागालैंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल व तमिलनाडु सहित 9 राज्यों से होकर गुजरती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस ट्रेन के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
भारत की सबसे लंबी दूरी तक सफर करने वाली इस ट्रेन का नाम विवेक एक्सप्रेस है। यह ट्रेन कुल 4,189 किलोमीटर की दूरी तय करती है। इस ट्रेन की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के अवसर पर की गई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
विवेक एक्सप्रेस असम के डिब्रूगढ़ से तमिलनाडु के कन्याकुमारी तक चलती है। इस ट्रेन को अपना पूरा सफर तय करने में करीब 75 घंटों का समय लगता है। अपनी यात्रा के समय यह ट्रेन करीब 59 स्टेशनों पर रुकती है।

जानना जरूरी: आपके कूलर में पनप सकता है डेंगू मच्छर, बचाव के लिए जरूर जान लें ये बातें

4 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
विवेक एक्सप्रेस हफ्ते में दो दिन (मंगलवार, शनिवार) चलती है। डिब्रूगढ़-कन्याकुमारी विवेक एक्सप्रेस का ट्रेन नंबर 22503/22504 है। इस ट्रेन में कोचों की संख्या कुल 19 हैं। इसमें 3 एसी, 6 जनरल कोच और 9 स्लीपर क्लास हैं। इसके अलावा ट्रेन में पैंट्री कार भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
यह ट्रेन डिब्रूगढ़ से शाम 7 बजकर 25 मिनट पर रवाना होती है। इसके बाद करीब 74 घंटे 35 मिनट का सफर तय करने के बाद विवेक एक्सप्रेस रात 10 बजे कन्याकुमारी पहुंचती है।

Rules Change: 1 अगस्त से बदलने जा रहे ये नियम, जानिए आप पर क्या होगा असर?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें