फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

e-Shram Card: क्या किसान भी बनवा सकते हैं ई-श्रम कार्ड? आसान शब्दों में यहां जानें क्या कहता है नियम

Sat, 26 Mar 2022 09:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
क्या किसान भी बनवा सकते हैं ई-श्रम कार्ड - फोटो : istock
भारत सरकार और राज्य सरकारें मिलकर और अलग-अलग स्तर पर भी कई तरह की योजनाएं चलाती हैं, ताकि गरीब तबके और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाया जा सके। हर साल सरकार योजनाओं के लिए फंड रिलीज करती है, और आर्थिक मदद के तौर पर या अन्य तरीकों से लोगों की मदद करती है। ऐसी ही एक योजना इन दिनों देश में काफी चर्चा में है और अब तक लाखों लोग इस योजना से जुड़ चुके हैं। दरअसल, इस योजना का नाम है ई-श्रम कार्ड योजना। इस योजना में आर्थिक लाभ देने के अलावा कई तरह के अन्य फायदे भी लोगों तक पहुंचाएं जा रहे हैं। वहीं, एक तरफ कई लोग तो ई-श्रम कार्ड बनवा चुके हैं, लेकिन लोगों के मन में कई सवाल अब भी इस कार्ड को लेकर हैं। जैसे- क्या किसान इस ई-श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण कर सकते हैं या नहीं? अगर आप भी एक किसान हैं, और आप इसके बारे में जानना चाहते हैं। तो चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
क्या किसान भी बनवा सकते हैं ई-श्रम कार्ड - फोटो : istock
कौन नहीं बनवा सकता?
  • जो लोग आयकर भरते हैं
  • जो लोग ईपीएफओ का लाभ लेते हैं
  • जो लोग पहले से श्रम मंत्रालय की किसी योजना का लाभ ले रहे हों
  • जो लोग ईएसआईसी का लाभ लेते हों आदि।
विज्ञापन

3 of 6
क्या किसान भी बनवा सकते हैं ई-श्रम कार्ड - फोटो : istock
जानिए क्या मिलते हैं लाभ
  • अगर आप ई-श्रम कार्ड बनवाते हैं, तो आपको कई तरह के लाभ मिलते हैं। इसमें हर महीने आपके बैंक खाते में आर्थिक लाभ आता है, 2 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाता है, घर बनाने के लिए आर्थिक मदद की जाती है और साथ ही श्रम मंत्रालय की अन्य योजनाओं का लाभ भी दिया जाता है आदि।

4 of 6
क्या किसान भी बनवा सकते हैं ई-श्रम कार्ड - फोटो : istock
किसानों को लेकर क्या है नियम?
  • अगर आप जानना चाहते हैं कि क्या किसान भी इस ई-श्रम कार्ड को बनवा सकते हैं? तो ई-श्रम पोर्टल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, किसान इसके लिए पात्र तो हैं, लेकिन सिर्फ वो किसान जो कृषि श्रमिक और भूमिहीन किसान हो। इसके अलावा अन्य किसान इसके लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
क्या किसान भी बनवा सकते हैं ई-श्रम कार्ड - फोटो : istock
क्या छात्र बनवा सकते हैं ई-श्रम कार्ड?
  • छात्रों को लेकर भी नियम है। दरअसल, अगर किसी स्टूडेंटस की उम्र 16 साल या इससे ज्यादा है, और वो अपनी पढ़ाई के साथ-साथ आजीविका के लिए विभिन्न प्रकार के असंगठित क्षेत्रों में काम करता है। तो ऐसे छात्र ई-श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्या किसान भी बनवा सकते हैं ई-श्रम कार्ड - फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
  • ई-श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण कराने के लिए आप इसके आधिकारिक पोर्टल https://register.eshram.gov.in/#/user/self पर जा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर, पोस्ट ऑफिस, स्टेट सेवा केंद्र या डिजिटल सेवा केंद्रों से भी आवेदन कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें