घर खरीदने का सपना हम सब का होता है। इस कारण हम में से अधिकतर लोग काफी पहले से पैसों की बचत करने की शुरुआत कर देते हैं। कई बार घर खरीदते समय जब बचत के पैसे भी कम पड़ जाते हैं। ऐसे में लोगों को होम लोन का सहारा लेना पड़ता है। हालांकि, होम लोन लेना भी कोई आसान काम नहीं है। होम लोन लेने के लिए पात्रता की विभिन्न शर्तों को पूरा करना पड़ता है। अगर आप पात्रता की शर्तों को पूरा नहीं करते हैं तो ऐसी स्थिति में आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है। होम लोन अप्रूव करते समय आपका क्रेडिट स्कोर भी देखा जाता है। इसके अलावा आपकी आर्थिक स्थिति भी देखी जाती है। इन सभी चीजों को ध्यान में रखने के बाद ही आपके नाम पर होम लोन जारी किया जाता है। अगर आपका सिबिल स्कोर खराब है या आपकी पहले से डिफॉल्ट हिस्ट्री रही है तो इस स्थिति में आपके होम लोन को रद्द किया जा सकता है।