फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Mudra Yojana: पीएम मुद्रा योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कौन-कौन से दस्तावेज होने चाहिए? जानिए यहां

Sun, 04 May 2025 07:47 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो इस स्थिति में आपके पास कुछ दस्तावेज होने चाहिए। इन दस्तावेजों की गैर-मौजूदगी में आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
पीएम मुद्रा योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कौन कौन से दस्तावेज होने चाहिए - फोटो : Adobe Stock
भारत सरकार देश में स्वारोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी सिलसिले में केंद्र सरकार ने कुछ सालों पहले पीएम मुद्रा योजना को शुरू किया था। यह भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है, जिसके अंतर्गत लोगों को बिजनेस शुरू करने के लिए कुल 20 लाख रुपए तक का लोन दिया जा रहा है। देश में लाखों लोग प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लाभ लेकर अपना खुद का व्यवसाय शुरू करके अच्छी-खासी आमदनी कर रहे हैं। भारत सरकार प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत कुल तीन कैटेगरी में लोन देती है। इसमें शिशु, किशोर और तरुण कैटेगरी शामिल हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पीएम मुद्रा योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कौन कौन से दस्तावेज होने चाहिए - फोटो : Adobe Stock
शिशु कैटेगरी के अंतर्गत 50 हजार रुपये तक का लोन दिया जाता है। वहीं, किशोर कैटेगरी में 10 लाख रुपये तक का लोन मिलता है। इसके अलावा तरुण कैटेगरी में आप 20 लाख रुपये तक का लोन इस स्कीम के अंतर्गत ले सकते हैं। अगर आप भी प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो इस स्थिति में आपके पास कुछ दस्तावेज होने चाहिए। इन दस्तावेजों की गैर-मौजूदगी में आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम मुद्रा योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कौन कौन से दस्तावेज होने चाहिए - फोटो : Adobe Stock
अगर आप प्रधानमंत्री मुद्रा योजना का लाभ लेने जा रहे हैं, तो आपके पास बिजनेस प्लान, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, फाइल की गई ITR की कॉपी, सेल्स टैक्स रिटर्न की कॉपी, आधार कार्ड, पहचान पत्र, पैन कार्ड, और स्थाई या बिजनेस के ऑफिस के पते का प्रूफ, पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट व बैंक द्वारा मांगे गए अन्य दस्तावेज होने चाहिए। 

4 of 5
पीएम मुद्रा योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कौन कौन से दस्तावेज होने चाहिए - फोटो : Adobe Stock
अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं, तो आपका आवेदन फॉर्म रिजेक्ट किया जा सकता है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत कृषि या कॉर्पोरेट संबंधित लोन नहीं दिया जाता है। मुद्रा योजना का लाभ लेने के लिए आपकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम मुद्रा योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास कौन कौन से दस्तावेज होने चाहिए - फोटो : Adobe Stock
इस स्कीम के अंतर्गत आप वेंडर, ट्रेड, दुकानदार या कोई छोटा उद्योग शुरू करने के लिए लोन ले सकते हैं। स्कीम के अंतर्गत सेल्फ प्रोपराइटर, पार्टनरशिप, सर्विस सेक्टर की कंपनियां, माइक्रो उद्योगों के लिए भी लोन लिया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें