फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: ऑनलाइन बुक किया गया जनरल टिकट कितने देर के लिए रहता है वैलिड? जानें यहां

Sun, 04 May 2025 07:21 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई यात्रियों का अक्सर सवाल रहता है कि जनरल टिकट की वैलिडिटी कितनी देर के लिए रहती है? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं, तो आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
देश में ऐसे कई यात्री हैं, जो ट्रेनों में सफर करने के लिए जनरल टिकट की बुकिंग करते हैं। हालांकि, आज के इस डिजिटल युग में भारतीय रेलवे की कई सेवाओं का लाभ आप डिजिटली उठा सकते हैं। आप भारतीय रेलवे के यूटीएस एप्लीकेशन की मदद से जनरल टिकट की बुकिंग कर सकते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि ऑनलाइन बुक किया गया जनरल टिकट कितने देर के लिए वैध रहता है।

कई बार देखने को मिलता है कि यात्री ऑनलाइन जनरल टिकट तो बुक कर लेते हैं लेकिन प्लेटफॉर्म पर ठीक समय पर नहीं पहुंच पाते हैं। इस कारण कई यात्रियों का अक्सर सवाल रहता है कि जनरल टिकट की वैलिडिटी कितनी देर के लिए रहती है? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं, तो आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

कितने देर के लिए वैलिड रहता है ऑनलाइन बुक किया गया जनरल टिकट

  • भारतीय रेलवे के नियमों के अंतर्गत ऑनलाइन बुक किए गए जनरल टिकट पर आपको तीन घंटों के अंदर सफर करना होता है।
  • अगर आप इन तीन घंटों के अंदर सफर नहीं करते हैं, तो आपका टिकट एक्सपायर माना जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
  • वहीं अगर आप इस एक्सपायर टिकट को लेकर स्टेशन पर जाते हैं तो पकड़े जाने पर टीटीई द्वारा आपसे जुर्माना वसूला जा सकता है।
  • इस स्थिति में आपसे 250 रुपये का जुर्माना लिया जा सकता है। 

4 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
  • भारतीय रेलवे देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
  • इसके द्वारा देशभर में हजारों ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जो कि हर प्रमुख स्थानों को एक दूसरे से जोड़ने का काम करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
  • यह यात्रा का किफायती और सुविधाजनक विकल्प है। इसी वजह से हर रोज ट्रेनों में लाखों की संख्या में यात्री सफर करते हैं।
  • यही नहीं भारतीय रेलवे देश में लाखों लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर रोजगार प्रदान करने का भी काम कर रहा है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें