देश में गरीब लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। देश में लाखों लोग इस स्कीम का लाभ ले रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। केंद्र सरकार ने इस योजना की शुरुआत साल 2018 में की थी।
देश में लाखों लोग ऐसे हैं, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन लोगों को किसी प्रकार की गंभीर बीमारी होने पर बचा कुचा सारा पैसा उसी के इलाज में खर्च हो जाता है। कई बार तो इलाज कराने के लिए लोगों को कर्ज का सहारा लेना पड़ जाता है।