How To Change Address in Aadhaar: आज के समय में जब लोग अक्सर अपनी नौकरी, पढ़ाई या अन्य कारणों से एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट होते रहते हैं, तो आधार कार्ड में अपना नया पता अपडेट कराना सबसे जरूरी काम बन जाता है। अगर आप भी अपने घर का पता बदलना चाहते हैं, तो अब आपको बार-बार चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन पर आधार एप की मदद से यह काम आसानी से कर सकते हैं।
हालांकि, ऑनलाइन पते में संशोधन करने के लिए आपके पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कुछ वैध और ठोस कागजात होना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में जानते हैं कि आधार एप के जरिए पता बदलने के लिए आपको कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी और इसकी पूरी प्रक्रिया क्या है।