First Metro In India: मेट्रो ट्रेन को दिल्ली शहर की लाइफलाइन कहा जाता है। हर रोज इसमें लाखों यात्री सफर करते हैं। अगर आप दिल्ली में कार या बाइक से सफर कर रहे हैं, तो आपको सड़कों पर काफी जाम का सामना करना पड़ता है। इसमें समय की काफी खपत होती है। इसी वजह से कई लोग मेट्रो में सफर करना पसंद करते हैं। मेट्रो में सफर करना आरामदायक भी होता है और इसमें समय की भी काफी बचत होती है। दिल्ली शहर में इसका विशाल नेटवर्क फैला हुआ है। यह शहर के लगभग हर एक प्रमुख स्थान को कनेक्ट करने का काम करता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है देश की पहली मेट्रो ट्रेन किस शहर में चली थी? इस सवाल को सुनते ही ज्यादातर लोगों के मन में ख्याल आता होगा कि दिल्ली में ही देश की पहली मेट्रो ट्रेन चली थी? जबकि ऐसा है नहीं।