देशभर के विभिन्न शहरों में मानसून ने दस्तक दे दी है। मानसून के सीजन के दौरान हवा में नमी काफी बढ़ जाती है। इससे कमरों में चिपचिपाहट सा महसूस होता है। कई लोगों का अक्सर सवाल रहता है कि मानसून के सीजन में एसी को किस मोड पर इस्तेमाल करना चाहिए? क्या बरसात के सीजन में कूल मोड का हमेशा ऑन करना ठीक रहेगा या कोई दूसरा मोड इस दौरान उपयोगी होता है? कई लोग मानसून के सीजन में गलत मोड पर एसी चलाते हैं, जिसकी वजह से उन्हें ठीक कूलिंग नहीं मिलती है और बिजली की भी ज्यादा खपत होती है। इससे एसी की परफॉर्मेंस पर भी असर पड़ता है। इस कारण मानसून के सीजन में एसी का उपयोग करते समय सही मोड का चयन करना काफी जरूरी है। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं कि मानसून के सीजन में किस मोड पर एसी का उपयोग करना चाहिए।