How to check adulteration in ghee: हम में से अधिकतर लोग घी का सेवन करते हैं। घी मात्र एक खाद्य सामग्री नहीं है बल्कि यह स्वाद, सेहत और परंपरा का भी प्रतीक है। कई लोग रोज के खाने में घी का इस्तेमाल स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं। इसके अलावा विभिन्न पूजा विधियों में भी घी इस्तेमाल में आता है। वहीं क्या कभी आपने इस सवाल पर विचार किया है कि आप जिस घी का सेवन कर रहे हैं वह शुद्ध है या मिलावटी? आज के समय विभिन्न खाने पीने से जुड़ी चीजों में मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं घी में भी मिलावट की शिकायत लगातार सामने निकलकर आती रहती हैं। मिलावटी घी न केवल स्वाद को बिगाड़ने का काम करता है बल्कि यह आपकी सेहत के लिए भी काफी खतरनाक है।