PM Kisan Yojana 14th Installment: देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, जिनके जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक मदद पहुंच रही है। इनमें कई तरह की योजनाएं शामिल हैं, जिनमें से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना को केंद्र सरकार किसानों के लिए चलाती है। योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये मिलते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये का लाभ किसानों को मिलता है। इसी कड़ी में इस बार 14वीं किस्त आनी है। पर इसके लिए जरूरी है कि किसान कुछ कामों को पूरा करवा लें, क्योंकि इनमें से एक भी काम अधूरा रहा तो किस्त से हाथ धोना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं किसानों को किस्त का लाभ पाने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी है...