Credit Card High Interest Rates: क्रेडिट कार्ड आज के समय में खरीदारी और लेन-देन का एक बेहद सुविधाजनक साधन बन चुका है। सही समय पर इस्तेमाल करने पर यह फ्री-क्रेडिट अवधि और रिवॉर्ड पॉइंट्स का फायदा देता है। लेकिन अगर इसका उपयोग गलत जगहों या गलत तरीकों से किया जाए, तो यह भारी आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है।
क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने, वॉलेट रिचार्ज करने और सिर्फ न्यूनतम बिल चुकाने पर बैंक बिना किसी ग्रेस पीरियड के पहले ही दिन से 36% से 45% तक का सालाना भारी ब्याज और अतिरिक्त शुल्क वसूलते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।