LPG Cylinder Delivery Complaint: रसोई गैस हर घर की सबसे प्राथमिक जरूरतों में से एक है। अक्सर कई बार गैस सिलेंडर की सफलतापूर्वक बुकिंग करने और बैंक खाते से पैसे कट जाने के बाद भी दिनों-दिन सिलेंडर घर तक नहीं पहुंचता है। ऐसी स्थिति में आम उपभोक्ता काफी परेशान हो जाते हैं कि वे अपनी शिकायत कहां दर्ज कराएं। गैस एजेंसियों की मनमानी या डिलीवरी बॉय की लापरवाही के खिलाफ उपभोक्ता मंच से लेकर संबंधित कंपनियों के हेल्पलाइन नंबर तक शिकायत दर्ज कराने के कई आसान और प्रभावी रास्ते मौजूद हैं।
अगर आपको भी बुकिंग के बाद समय पर डिलीवरी नहीं मिल रही है, तो आप इन माध्यमों का सहारा लेकर तुरंत कार्रवाई करवा सकते हैं। आइए इस लेख में इण्डेन, एचपी और भारत गैस तीनों से जुड़ी डिलीवरी समस्या के बारे में जानते हैं।