फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या इनवर्टर से घर में सजी दिवाली वाली लाइट को जला सकते हैं? जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें

Sun, 01 Nov 2026 06:13 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • LED Decorative Lights Power Consumption: आप अपने घर के इनवर्टर पर सुरक्षित रूप से एलईडी दिवाली की झालरें और डेकोरेशन लाइटें आसानी से चला सकते हैं।
  • एक सामान्य 700 वॉट या बड़े इनवर्टर पर कई एलईडी लाइट्स चल जाती हैं, लेकिन भारी उपकरणों के साथ लोड बढ़ सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
इनवर्टर पर दिवाली लाइट चलाना - फोटो : Amar Ujala
Running Diwali Lights on Inverter: दीपावली के खास मौके पर हर घर रंग-बिरंगी झालरों और खूबसूरत एलईडी लाइट्स से जगमगा उठता है, जो इस त्योहार की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है। मगर कई बार त्यौहार के समय अचानक बिजली कट जाने से घर की रौनक फीकी पड़ने का डर सताने लगता है। ऐसे में लोगों के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि क्या वे अपने घर में लगे इनवर्टर से इन सजावटी लाइट्स को सुरक्षित तरीके से जला सकते हैं या नहीं। 

सबसे पहले तो ये समझना जरूरी है कि आप इनवर्टर से दिवाली की लाइटें जला सकते हैं, बशर्ते आपका इन्वर्टर और उसकी बैटरी सही क्षमता के हों। आइए इस लेख में जानते हैं कि इनवर्टर पर झालरें चलाते समय किन जरूरी बातों और सावधानियों का खास ध्यान रखना चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
लोड क्षमता कितनी होनी चाहिए? - फोटो : अमर उजाला
लोड क्षमता कितनी होनी चाहिए?
  • आजकल दिवाली की ज्यादातर झालरें और लाइटें एलईडी होती हैं, जो बहुत कम बिजली की खपत करती हैं।
  • एक सामान्य 700 वॉट या उससे बड़े इन्वर्टर पर आप आसानी से कई सारी एलईडी झालरें चला सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बैटरी बैकअप पर क्या असर पड़ता है? - फोटो : Adobe stock
बैटरी बैकअप पर क्या असर पड़ता है?
  • अगर आप बहुत सारी डेकोरेशन लाइटें इन्वर्टर पर एक साथ चलाएंगे, तो बैटरी बहुत जल्दी डिस्चार्ज हो सकती है।
  • अगर घर में पंखे या फ्रिज जैसे भारी उपकरण भी चल रहे हैं, तो ओवरलोड की समस्या आ सकती है।

4 of 5
ओवरलोड से कैसे बचें? - फोटो : AI
ओवरलोड से कैसे बचें?
  • जरूरत से ज्यादा लाइटें लगाने पर इन्वर्टर का ट्रिप बटन बंद हो सकता है या इन्वर्टर लगातार बीप करने लगता है।
  • इसलिए किसी भी बड़ी तकनीकी समस्या से बचने के लिए इन्वर्टर से सिर्फ सीमित संख्या में ही झालरें कनेक्ट करें, इससे ओवरलोडिंग भी नहीं होगी और आपकी लाइटें भी देर तक जलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इनवर्टर पर दिवाली लाइट चलाना - फोटो : Amar Ujala
उपभोक्ता को क्या सावधानी रखनी चाहिए?
  • त्योहार के दौरान किसी भी अनहोनी से बचने के लिए हमेशा अच्छी क्वालिटी की एलईडी झालरों का ही इस्तेमाल करें।
  • लोड का सही संतुलन बनाए रखकर आप बिना किसी परेशानी के अपने घर को रोशन रख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें