फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Washroom Rule: ट्रेन में कब शौचालय का इस्तेमाल नहीं कर सकते आप? जान लें वरना होगी दिक्कत

Tue, 26 May 2026 11:17 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Train Mein Toilet Kab Use Nahi Karna Chahaiye: अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कब-कब आपको ट्रेन में बने शौचालय का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन में शौचालय का इस्तेमाल कब नहीं कर सकते? - फोटो : Amar Ujala AI
Train Washroom Rules For Passengers: भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। हर रोज भारतीय रेलवे एक बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन करता है। ट्रेन में कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं जिनमें खानपान से लेकर एसी जैसी चीजें शामिल हैं।

ठीक ऐसे ही ट्रेन में शौचालय की व्यवस्था भी रहती है जिसका इस्तेमाल यात्री जरूरत पड़ने पर कर सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप ट्रेन में किस समय शौचालय का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं? चलिए जानते हैं आखिर कब ट्रेन में शौचालय का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए...
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेन में शौचालय का इस्तेमाल कब नहीं कर सकते? - फोटो : AdobeStock
ट्रेन में शौचालय का इस्तेमाल कब नहीं करना चाहिए?

नंबर 1
  • कई ट्रेनों में अब भी पुराने और सामान्य टॉयलेट लगे हैं यानी जो खुले हैं
  • ऐसे में जब ट्रेन स्टेशन पर खड़ी हो तो शौचालय का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए
  • अगर स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में शौचालय का इस्तेमाल किया जाए, तो शौच सीधे ट्रैक पर गिरता है
  • इसलिए यात्रियों को रुकी ट्रेन में शौचालय के इस्तेमान न करने की सलाह दी जाती है
विज्ञापन

3 of 5
ट्रेन में शौचालय का इस्तेमाल कब नहीं कर सकते? - फोटो : AdobeStock
नंबर 2
  • कई बार ट्रेन के शौचालय में पानी खत्म हो जाता है
  • ऐसे में आपको शौचालय का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए
  • इससे स्वच्छता बन रहती है
  • अगले स्टेशन पर जब शौचालय में पानी फिर से भर दिया जाए, तब आप शौचालय का इस्तेमाल कर सकते हैं

4 of 5
ट्रेन में शौचालय का इस्तेमाल कब नहीं कर सकते? - फोटो : AdobeStock
नंबर 3
  • ट्रेन के स्टार्ट होने पर या रुकने पर आपको शौचालय का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए
  • दरअसल, जब ट्रेन धीरे-धीरे चलती है या किसी रेड सिग्नल से धीमी गति में गुजरती है
  • ऐसे में आपको शौचालय में झटके लग सकते हैं, इसलिए इस समय भी शौचालय जाने से बचने के लिए कहा जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रेन में शौचालय का इस्तेमाल कब नहीं कर सकते? - फोटो : AdobeStock
ट्रेन में कब इस्तेमाल करना चाहिए शौचालय?
  • जिस वक्त ट्रेन चल रही हो
  • जब शौचालय में पानी हो
  • अगर ट्रेन का शौचालय गंदा है, तो आप ट्रेन में मौजूद स्टाफ से इसे साफ करवाने के लिए कह सकते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें