WhatsApp Web Security Alert: आज के समय में व्हाट्सएप सिर्फ बातचीत का माध्यम नहीं रह गया है। लोग इसके जरिए जरूरी दस्तावेज, फोटो और निजी जानकारियां भी साझा करते हैं। वहीं, कंप्यूटर पर काम करने वाले लोग अक्सर व्हाट्सएप वेब का इस्तेमाल करते हैं। इससे बार-बार मोबाइल देखने की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी एक छोटी सी लापरवाही निजी बातचीत को खतरे में डाल सकती है।
दरअसल, केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर I4C ने व्हाट्सएप वेब की सुरक्षा को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसमें खासतौर पर ऑफिस, सार्वजनिक और शेयरिंग कंप्यूटर पर अकाउंट लॉगिन करने को लेकर सावधान किया गया है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में व्हाट्सएप वेब के इस खतरे के बारे में और इससे बचने के तरीकों के बारे में जान सकते हैं...