फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम किसान योजना की 25वीं किस्त कब आएगी आपके बैंक खाते में? यहां जानें योजना से जुड़े किसान

Tue, 24 Nov 2026 07:54 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • PM Kisan Yojana Ki 25 Kist Kab Aayegi: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त 30 अक्तूबर 2026 को किसानों के खातों में भेजी गई थी
  • ऐसे में अब लाभार्थियों को 25वीं किस्त का इंतजार है और सवाल ये है कि ये इंतजार कब खत्म होगा?
विज्ञापन
1 of 5
किसानों को कब मिलेगी 25वीं किस्त? - फोटो : Amar Ujala AI
PM Kisan 25th Installment: देश के करोड़ों किसान परिवारों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आर्थिक मदद का एक अहम जरिया है। खेती से जुड़े छोटे-बड़े खर्चों के बीच सरकार की ओर से मिलने वाली 2000 रुपये की किस्त किसानों के लिए काफी काम आती है। यही वजह है कि हर किस्त जारी होने के बाद किसानों को अगली किस्त का इंतजार रहने लगता है।

अब 24वीं किस्त मिलने के बाद लाभार्थियों की नजरें 25वीं किस्त पर टिकी हैं। ऐसे में किसान जानना चाहते हैं कि अगली किस्त उनके बैंक खाते में कब तक आ सकती है और इसके लिए उन्हें किन जरूरी कामों को पूरा करना होगा? तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में 25वीं किस्त के बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
किसानों को कब मिलेगी 25वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
कब जारी हुई थी 24वीं किस्त?
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 अक्तूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी की थी
  • इस दौरान देश के 9.34 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों के बैंक खातों में 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की रकम भेजी गई थी
  • वहीं, अब अगली यानी 25वीं किस्त का इंतजार किया जा रहा है
विज्ञापन

3 of 5
किसानों को कब मिलेगी 25वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
25वीं किस्त कब तक आ सकती है?
  • पीएम किसान योजना के तहत सरकार आमतौर पर हर चार-चार महीने में एक किस्त जारी करती है
  • इस तरह से साल भर के भीतर कुल तीन किस्तें जारी होती हैं
  • वहीं, 24वीं किस्त अक्तूबर 2026 में जारी हुई थी
  • इस हिसाब से 25वीं किस्त के चार महीने का समय फरवरी में हो रहा है

4 of 5
किसानों को कब मिलेगी 25वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
  • इसलिए माना जा रहा है कि फरवरी महीने में 25वीं किस्त जारी हो सकती है
  • हालांकि, अभी तारीख को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
  • सरकार डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये भेजती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसानों को कब मिलेगी 25वीं किस्त? - फोटो : Adobe Stock
किस्त पाने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?
  • आपको ई-केवाईसी का काम करवाना जरूरी है
  • साथ ही आपको आधार लिंकिंग का काम भी करवाना होता है
  • इसके अलावा भू-सत्यापन का काम भी किस्त के लिए जरूरी होता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें