फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Whatsapp: क्या है UserName फीचर जिसके व्हाट्सएप पर आने की हो रही है चर्चा, फालतू मैसेज पर भी लगेगी रोक, जानें

Wed, 08 Oct 2025 12:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Whatsapp UserName Feature Ke Fayade: व्हाट्सएप का इस्तेमाल लगभग सभी लोग करते हैं और अब इसमें एक नया फीचर जल्द जुड़ सकता है। इससे हर कोई आपको मैसेज नहीं कर पाएगा और आप फालतू मैसेज से बच पाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
व्हाट्सएप यूजरनेम फीचर क्या है? - फोटो : Adobe Stock
Whatsapp UserName Feature: अगर यूं कहा जाए कि आज के समय में एक बड़ी संख्या में लोग सोशल मीडिया से जुड़े हैं तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा? लोग फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम जैसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से किसी न किसी रूप में जुड़े हैं। यहां पर लोग अपनी तस्वीरें, वीडियो आदि डालते हैं। इसी तरह एक और प्लेटफॉर्म है व्हाट्सएप जिसका इस्तेमाल भी काफी होता है।

मैसेज करने से लेकर नॉर्मल कॉल से लेकर वीडियो कॉल तक इससे लोग करते हैं। यहां लोग अपनी तस्वारें, वीडियो, अपने विचार आदि शेयर कर स्टेटस भी लगाते हैं आदि। बस आपको व्हाट्सएप पर अपने मोबाइल नंबर से रजिस्टर करना होता है जिसके बाद आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इन सबके बीच क्या आप जानते हैं व्हाट्सएप एक नया फीचर लेकर आ रहा है, जिससे आपको हर कोई मैसेज नहीं कर पाएगा? चलिए जानते हैं इस फीचर के बारे में और ये कैसे आपके लिए सही हो सकता है या नहीं। अगली स्लाइड्स में आप व्हाट्सएप के इस फीचर के बारे में जान सकते हैं।...
विज्ञापन

2 of 5
व्हाट्सएप यूजरनेम फीचर क्या है? - फोटो : Adobe Stock
आएगा यूजरनेम फीचर
  • दरअसल, व्हाट्सएप पर इंस्टाग्राम की तरह ही यूजरनेम बनाया जा सकेगा। आप इसके लिए रिजर्व नेम रिजर्व कर सकेंगे। एंड्रॉयड पर व्हाट्सऐप के बीटा वर्जन पर इस फीचर को सबसे पहल स्पॉट किया गया है। इससे होगा ये कि बिना किसी को अपना मोबाइल नंबर शेयर किए बिना ही चैट की जा सकेगी।
विज्ञापन

3 of 5
व्हाट्सएप यूजरनेम फीचर क्या है? - फोटो : AI
रिजर्व करना होगा
  • फिलहाल व्हाट्सएप के इस यूजरनेम फीचर को एंड्रॉयड के बीटा वर्जन पर देखा गया है और आने वाले समय में इस फीचर को सभी के लिए जारी किया जा सकता है। ऐसे में आप अपनी प्रोफाइल में जाकर यूजरनेम का ऑप्शन देख सकेंगे और यहां से अपना यूजरनेम चुन सकेंगे। एक बार कोई यूजरनेम बनने के बाद उसी नाम से कोई यूजरनेम नहीं बना पाएगा।

4 of 5
व्हाट्सएप यूजरनेम फीचर क्या है? - फोटो : Adobe Stock
हर कोई नहीं कर पाएगा मैसेज
  • अब अगर आप ये सोच रहे हैं कि इस यूजरनेम फीचर आने के बाद कैसे हर कोई भी आपको मैसेज नहीं कर पाएगा, तो ये होगा ऐसे कि आपको यहां पर पहले अपना यूजरनेम बनाना होगा। साथ ही माना जा रहा है कि इसमें आपको यूजरनेम Key ऑप्शन भी मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
व्हाट्सएप यूजरनेम फीचर क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • इससे होगा ये कि जिन लोगों के पास ये यूजरनेम Key होगी, सिर्फ वे ही आपको व्हाट्सएप पर मैसेज कर पाएंगे। वहीं, अगर ये फीचर पूरी तरह सामने आते हैं और सभी व्हाट्सएप यूजर्स को दिया जाता है तो इससे लोगों को फोन नंबर सार्वजनिक होने से बचने में भी मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें