फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Whatsapp Tips: अब व्हाट्सएप पर सेंड किए हुए मैसेज को कर सकते हैं एडिट, यहां जानें तरीका

Thu, 25 May 2023 01:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
व्हाट्सएप पर मैसेज को एडिट करने का तरीका - फोटो : istock
New Features in Whatsapp: लगभग हर दूसरे व्यक्ति के पास आपको मोबाइल फोन मिल जाएगा। वहीं, सिर्फ बड़े लोग ही नहीं बल्कि अब तो बच्चे तक मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, कई तरह के एप लोगों के काम को आसान भी बना रही है। उदाहरण के लिए सोशल मैसेजिंग एप व्हाट्सएप को ही ले लीजिए। इसके जरिए आप किसी से भी मैसेज, वॉयस और वीडियो कॉल तक पर बात कर सकते हैं। यही नहीं, यहां पर आप स्टेटस भी लगा सकते हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप समय-समय पर कई तरह के नए फीचर लेकर आता है और इसी कड़ी में हाल ही में व्हाट्सएप ने मैसेज एडिट फीचर को यूजर्स के लिए पेश किया है। तो चलिए जानते हैं कि ये फीचर क्या है और कैसे काम करता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
व्हाट्सएप पर मैसेज को एडिट करने का तरीका - फोटो : Istock
क्या है फीचर?
  • दरअसल, व्हाट्सएप ने मैसेज एडिट फीचर को पेश किया है। इस मैसेज के तहत अब आप किसी को भी भेजे गए मैसेज को एडिट कर सकते हैं। आप इसे ऐसे समझिए कि अगर आपने किसी को गलत मैसेज लिखकर भेजा, तो आप उसे एडिट करके सही कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
व्हाट्सएप पर मैसेज को एडिट करने का तरीका - फोटो : Istock
इन बातों का रखें ध्यान:-
  • आप किसी भी भेजे गए मैसेज को सिर्फ 15 मिनट तक ही एडिट कर सकते हैं
  • मैसेज एडिट करने के लिए मैसेज भेजने और प्राप्त करने वाले दोनों लोगों का व्हाट्सएप एप अपडेट होना जरूरी है
  • मौजूदा समय में आप इस फीचर का लाभ एंड्रॉयड और आईओएस पर उठा सकते हैं। जबकि वेब और डेस्कटॉप पर अभी इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

4 of 5
व्हाट्सएप पर मैसेज को एडिट करने का तरीका - फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल:-

स्टेप 1
  • व्हाट्सएप पर किसी को भेजे गए अगर मैसेज को आपको एडिट करना है, तो पहले उसे लॉन्ग प्रेस करके सेलेक्ट कर लें
  • फिर आपको एंड्रॉयड में दाएं तरफ दिए तीन डॉट पर और आईओएस में मैसेज कॉन्टेस्ट मेनू पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
व्हाट्सएप पर मैसेज को एडिट करने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपके सामने टेक्सट फील्ड खुलेगी, जिसमें अपना नया मैसेज टाइप करें जो आपको ठीक करना है
  • फिर आपको टेक्स्ट बॉक्स के आगे हरे चेक मार्क पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें