फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WhatsApp Trick: अगर कोई बार-बार मैसेज भेजकर कर रहा है परेशान, तो ब्लॉक करने की बजाए करें ये काम

Sun, 30 Apr 2023 04:18 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
WhatsApp Tips And Tricks - फोटो : istock
आज के इस डिजिटल युग ने हमारी लाइफस्टाइल को बदल के रख दिया है। 21वीं सदी के इस दौर में स्मार्टफोन, इंटरनेट जैसी चीजें हमारी खास जरूरत बन चुकी हैं। आज के समय हम एक दूसरे के साथ कम्युनिकेशन करने के लिए व्हाट्सएप जैसे इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं। व्हाट्सएप जैसे सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ने मैसेजिंग करने की पुरानी परंपरा को पूरी तरह से बदल के रख दिया है। आज हम ऑफिस, एजुकेशन, पर्सनल कम्युनिकेशन यूज के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर रहे हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि कई बार लोगों के बार बार आने वाले व्हाट्सएप मैसेज से हम काफी परेशान हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको व्हाट्सएप के एक बेहद ही शानदार फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल करने पर आपको संबंधित व्यक्ति को ब्लॉक भी नहीं करना होगा और उसके द्वारा आने वाले मैसेज से आप परेशान भी नहीं होंगे। आइए जानते हैं इस फीचर के बारे में - 
विज्ञापन

2 of 5
WhatsApp Tips And Tricks - फोटो : istock
आज हम आपको व्हाट्सएप के आर्काइव फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं। इस फीचर को इस्तेमाल करने की प्रक्रिया काफी आसान है। अगर कोई व्यक्ति आपको बार बार मैसेज भेजकर परेशान कर रहा है। ऐसे में आप उस चैट को आर्काइव सेक्शन में डाल सकते हैं। 

PM Mudra Yojana: बिना गारंटी मिल रहा बिजनेस शुरू करने के लिए 10 लाख का लोन, ऐसे उठाएं स्कीम का लाभ
विज्ञापन

3 of 5
WhatsApp Tips And Tricks - फोटो : istock
आर्काइव सेक्शन में डालने के बाद उस व्यक्ति के बार बार आने वाले मैसेज आपको परेशान नहीं करेंगे। इसके लिए सबसे पहले आपको उस व्यक्ति की चैट को थोड़ी देर तक प्रेस करके होल्ड करना है, जिसे आप आर्काइव सेक्शन में डालना चाहते हैं।

4 of 5
WhatsApp Tips And Tricks - फोटो : istock
इस प्रोसेस को करने के बाद आपको दाईं तरफ थ्री डॉट मेन्यू के बगल में आर्काइव सेक्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें। इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपकी चैट आर्काइव सेक्शन में चली जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
WhatsApp Tips And Tricks - फोटो : istock
ऐसे में संबंधित व्यक्ति के बार बार आने वाले मैसेज आपको परेशान नहीं करेंगे। हालांकि, अगर आप उस व्यक्ति के मैसेज देखना चाहते हैं। ऐसे में आपको मैसेज देखने के लिए आर्काइव सेक्शन में जाना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें