व्हाट्सएप की गिनती दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग एप में की जाती है। इसे भारत में भी करोड़ों लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, इसके बावजूद कई लोगों को व्हाट्सएप के कुछ सीक्रेट फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं है। ये फीचर्स न सिर्फ एप के इस्तेमाल को आसान बनाने का काम करते हैं, बल्कि ये समय बचाने के साथ-साथ आपकी चैटिंग एक्सपीरियंस को भी अच्छा बनाते हैं।
व्हाट्सएप में आपको कई ऐसे फीचर्स मिलते हैं, जिनमें ऑटोमैटिक हाई-क्वालिटी फोटो शेयरिंग, एक ही फोन में दो अकाउंट चलाने का विकल्प और चैट के अंदर ही तुरंत अनुवाद जैसे चीजें की जा सकती हैं। व्हाट्सएप के इन फीचर्स के बारे में आपको पता होना जरूरी है ताकि आप अपने काम को और आसान बना सकें।