Whatsapp Hack Check: आज के समय में प्राइवेसी हमारे जीवन की सबसे बड़ी चिंताओं में से एक है। देखा जाए तो व्हाट्सएप हम सभी के निजी जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। कई बार हम अपने व्हाट्सएप को ऑफिस या किसी दोस्त के कंप्यूटर पर लॉग-इन करते हैं और बाद में उसे लॉग-आउट करना भूल जाते हैं।
ऐसी स्थिति में आपकी चैट और पर्सनल जानकारी कोई भी देख सकता है। इसे 'व्हाट्सएप हैक' होना तो नहीं कहेंगे, लेकिन यह सुरक्षा में एक बड़ी चूक जरूर है। अच्छी बात यह है कि व्हाट्सएप खुद आपको यह चेक करने की सुविधा देता है कि आपका अकाउंट कहाँ-कहाँ चल रहा है।