फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic Rules: क्या छोटू हेलमेट पहनने पर नहीं कटता है चालान? जान लें नियम

Wed, 22 Apr 2026 01:24 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ISI Mark Mandatory: बहुत से लोग बाइक पर चलते हैं तो चालान से बचने के लिए छोटू हेलमेट पहन लेते हैं या बहुत से बाइक टैक्सी वाले पीछे बैठने वाले यात्री को कैप हेलमेट पहनने को देते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि क्या छोटू हेलमेट पहहने पर जुर्माना लगता है या नहीं।
विज्ञापन
1 of 5
'कैप हेलमेट' पहनने पर क्या चालान कटता है? - फोटो : AI
Traffic Rules India: सड़क पर अक्सर देखा जाता है कि बाइक चलाने वाला तो हेलमेट पहनता है, लेकिन पीछे बैठने वाला यात्री सिर्फ चालान से बचने के लिए एक छोटा सा 'छोटू हेलमेट' या 'हाफ-लेश' लगा लेता है। लोग इसे 'कैप हेलमेट' भी कहते हैं क्योंकि यह सिर पर टोपी की तरह टिका रहता है। 

मगर सावधान हो जाइए, क्योंकि ट्रैफिक नियमों के मुताबिक, सिर्फ वही हेलमेट मान्य है जो सुरक्षा मानकों को पूरा करता हो और जिसपर आईएसआई मार्क वाला हो। नियमों के मुताबिक पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी उतना ही सुरक्षित और प्रमाणित हेलमेट जरूरी है, जितना चालक के लिए है। ऐसा न करने पर आपका भारी चालान कटना तय है। बिना उचित गुणवत्ता वाले या असुरक्षित तरीके से पहने गए हेलमेट किसी दुर्घटना की स्थिति में जानलेवा भी साबित हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
छोटू हेलमेट पर चालान कट सकता है? - फोटो : Adobe Stock
छोटू हेलमेट क्यों है गैर-कानूनी?
  • लगभग सभी छोटे और सस्ते हेलमेट पर बीआईएस (BIS) या आईएसआई मार्क नहीं होता, जो भारत में कानूनी रूप से अनिवार्य है।
  • ये हेलमेट सिर्फ सिर के ऊपरी हिस्से को ढंकते हैं, जबकि जबड़े, कान और चेहरे का निचला हिस्सा टक्कर के दौरान पूरी तरह असुरक्षित रहता है।
  • प्लास्टिक के बने ये खिलौने जैसे हेलमेट जरा सी चोट पर टूट जाते हैं, इसलिए ट्रैफिक पुलिस इन्हें अवैध मानती है।
विज्ञापन

3 of 5
ट्रैफिक नियम - फोटो : Adobe Stock
कितना लग सकता है जुर्माना?
  • अगर आपने हेलमेट पहना है लेकिन वह ISI मार्क वाला नहीं है, तो पुलिस ₹1,000 का चालान काट सकती है।
  • हेलमेट की पट्टी खुली होने पर भी उसे 'बिना हेलमेट' माना जाता है और जुर्माना देना पड़ता है।
  • बार-बार घटिया गुणवत्ता वाला हेलमेट पहनने पर आपका ड्राइविंग लाइसेंस 3 महीने के लिए रद्द भी किया जा सकता है।

4 of 5
सुरक्षित सफर के लिए हेलमेट जरूरी - फोटो : Adobe Stock
सही हेलमेट की पहचान कैसे करें?
  • हेलमेट खरीदते समय उसके पीछे की तरफ बने असली ISI मार्क की जांच जरूर करें, जो प्रमाणित करता है कि यह सुरक्षित है।
  • सुरक्षा की दृष्टि से फुल-फेस हेलमेट सबसे बेहतर होता है क्योंकि यह पूरे सिर और चेहरे को कवर करता है।
  • अंदर का पैडिंग मजबूत होना चाहिए और हेलमेट सिर पर अच्छी तरह फिट आना चाहिए ताकि वह हिलें नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुरक्षित सफर के लिए हेलमेट जरूरी - फोटो : Adobe Stock
सुरक्षित सफर के लिए जरूरी सलाह
  • ₹200-300 वाले सड़क किनारे बिकने वाले हेलमेट आपकी जान नहीं बचा सकते, हमेशा अच्छी कंपनी का हेलमेट लें।
  • ध्यान रखें कि पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी उतना ही मजबूत और प्रमाणित हेलमेट पहनना अब अनिवार्य है।
  • अगर हेलमेट कभी गिर गया हो या उसमें दरार आ गई हो, तो उसे तुरंत बदल दें क्योंकि उसकी मजबूती खत्म हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें