Whatsapp Privacy Tips: व्हाट्सएप पर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल से बहुत से लोग परेशान रहते हैं। बार-बार अनजान नंबर से कॉल आने आपकी प्राइवेसी तो प्रभावित होती ही है साथ ही इससे साइबर ठगी का खतरा भी बना रहता है। अक्सर स्कैमर्स अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल करके लोगों को अपना शिकार बनाने की कोशिश करते हैं। मगर अच्छी बात यह है कि व्हाट्सएप में एक ऐसा बेहतरीन फीचर होता है जिसकी मदद से आप अनजान कॉल को 'साइलेंस' कर सकते हैं।
यह फीचर को ऑन करने के बाद आपको अनजान कॉल्स की कोई भी नोटिफिकेशन नहीं आती है। दिलचस्प बात यह है कि इस सेटिंग ने आपके जरूरी अननोन काल्स का भी ध्यान रखा है। मतलब अनजान नंबर से अगर व्हाट्सएप कॉल आएगा तो आपतो कोई नोटिफिकेशन नहीं आएगा, लेकिन आपके कॉल लिस्ट में वो नंबर दिखेगा।