फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस आज भर का मौका: कल से बंद हो जाएगा आपका Whatsapp और Telegram! जानें नया नियम

Sat, 28 Feb 2026 12:31 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

WhatsApp and Telegram Ban Alert: भारत सरकार कल से देश भर में सिम बाइंडिंग का नियम लागू करने जा रही है जिसका सीधा असर व्हाट्सएप से लेकर कई एप्स पर पड़ेगा। आप इस नए नियम के बारे में यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
क्या होता है सिम बाइंडिंग जिसकी वजह से आपका व्हाट्सएप बंद हो सकता है? - फोटो : Amar Ujala
SIM Binding Rule Effect From 1 March 2026: क्या आप व्हाट्सएप चलाते हैं? क्या आप टेलीग्राम एप चलाते हैं? अगर हां, तो जान लें कि कल यानी 1 मार्च 2026 से एक नया नियम लागू हो रहा है। इसका सीधा असर उन यूजर्स पर पड़ेगा जो व्हाट्सएप, टेलीग्राम या अन्य किसी ऐसी एप का इस्तेमाल करते हैं जो मैसेजिंग एप्स हैं।

दरअसल, ये नया नियम सिम बाइंडिंग (Sim Binding) का है जिसे लेकर भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि ये नियम कल यानी 1 मार्च से लागू होगा और इसमें किसी को भी किसी भी तरह की कोई छूट नहीं मिलेगा। आप यहां जान सकते हैं क्या इस नए नियम से आपका व्हाट्सएप या टेलीग्राम आदि बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 7
क्या होता है सिम बाइंडिंग जिसकी वजह से आपका व्हाट्सएप बंद हो सकता है? - फोटो : Adobe Stock
सवाल: क्या है 1 मार्च से लागू होने वाला नया नियम?
जवाब:
दरअसल, नए नियम के मुताबिक, व्हाट्सएप जैसी एप्स सिर्फ उन्हीं मोबाइल में चलेगा जिनमें वो सिम भी मौजूद है और एक्टिव है
अगर ऐसा नहीं है तो आपका व्हाट्सएप चलना बंद हो सकता है
विज्ञापन

3 of 7
क्या होता है सिम बाइंडिंग जिसकी वजह से आपका व्हाट्सएप बंद हो सकता है? - फोटो : AdobeStock
सवाल: क्या है सिम बाइंडिंग?
जवाब:
सिम बाइंडिंग का मतलब आसानी भाषा में होता है कि जिस सिम से आपने मैसेजिंग एप पर रजिस्ट्रेशन किया है, वो मोबाइल नंबर उसी मोबाइल फोन में हो और एक्टिव हो

4 of 7
क्या होता है सिम बाइंडिंग जिसकी वजह से आपका व्हाट्सएप बंद हो सकता है? - फोटो : एआई जनरेटेड
सवाल: क्या 1 मार्च 2026 से बंद हो जाएगा आपका व्हाट्सएप और टेलीग्राम चलना?
जवाब:
जान लीजिए अगर आपकी सिम एक्टिव है और उसी मोबाइल फोन में है जिसमें आपका व्हाट्सएप या टेलीग्राम एप चल रहा है, तो आपको कोई दिक्कत नहीं है और ये पहले की तरह चलते रहेंगे
पर अगर आपकी सिम एक्टिव नहीं है या उस फोन में नहीं है जिसमें व्हाट्सएप या टेलीग्राम चल रहे हैं, तो आपकी एप का इस्तेमाल बंद या सीमित हो सकता है
विज्ञापन

5 of 7
क्या होता है सिम बाइंडिंग जिसकी वजह से आपका व्हाट्सएप बंद हो सकता है? - फोटो : Adobe stock
सवाल: आप पर क्या असर पड़ेगा?
जवाब:
अगर आपने वेब व्हाट्सएप यानी कंप्यूटर या लैपटॉप पर व्हाट्सएप लॉगिन किया है, तो ये हर 6 घंटे में लॉगआउट हो जाएगा
इसे ऑन रखने के लिए आपको क्यूआर कोड स्कैन करना होगा
विज्ञापन

6 of 7
क्या होता है सिम बाइंडिंग जिसकी वजह से आपका व्हाट्सएप बंद हो सकता है? - फोटो : Adobe stock
सवाल: व्हाट्सएप या टेलीग्राम बंद न हो, इसके लिए क्या करें?
जवाब:
इसके लिए आपको उसी मोबाइल फोन में सिम रखना होगा जिसमें आपके व्हाट्सएप या टेलीग्राम एप चल रहे हैं। साथ ही सिम का एक्टिव रहना भी जरूरी है
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
क्या होता है सिम बाइंडिंग जिसकी वजह से आपका व्हाट्सएप बंद हो सकता है? - फोटो : Adobe Stock
सवाल: सरकार ने क्यों लिया है ये फैसला?
जवाब:
दरअसल, जैसे पिछले कुछ वर्षों में फ्रॉड के मामले बढ़े हैं, उन पर रोक लगाने के लिए सरकार ने सिम बाइंडिंग का फैसला लिया है
सरकार का मानना है कि अगर व्हाट्सएप या दूसरी मैसजिंग एप सिम एक्टिव रहेंगे और असली सिम से जुड़े होंगे तो इससे अपराधियों तक पहुंचने में आसानी होगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें