फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: क्या आपको जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट पर मिलने वाली इन मुफ्त सुविधाओं के बारे में पता है?

Tue, 10 Jan 2023 01:19 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Zero Balance Account Benefits - फोटो : Istock
आज के समय देश की एक बड़ी आबादी बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठा रही है। इसके अलावा देश के गरीब और सीमांत इलाकों में रहने वाले लोगों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ने के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री जनधन योजना का संचालन कर रही है। अमूमन जब भी हम बैंक में जाते हैं। उस समय हम में से ज्यादातर लोग जीरो बैलेंस वाले सेविंग बैंक अकाउंट को ओपन कराते हैं। जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट ओपन कराने का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि इसमें आपको किसी प्रकार के मिनिमम बैलेंस को मेंटेन करने की जरूरत नहीं होती है। आप एक रुपये डाले बिना भी अपने बैंक अकाउंट को चालू रख सकते हैं। वहीं क्या आपको पता है बैंक की ओर से जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट पर कई शानदार फायदे मिलते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी सुविधाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि आपको जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट पर मिलते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Zero Balance Account Benefits - फोटो : Istock
अगर आपके पास जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट है। इस स्थिति में बैंक द्वारा आपको कई तरह की सुविधाओं को ऑफर किया जाता है। इसमें आपको  किसी प्रकार के मिनिमम बैलेंस को मेंटेन करने की जरूरत नहीं होती है। 

Winter Tips: कड़कड़ाती ठंड में बिना रूम हीटर के भी रख सकते हैं अपने कमरे को गर्म, बस फॉलो करें ये ट्रिक्स
विज्ञापन

3 of 5
Zero Balance Account Benefits - फोटो : Istock
इसके अलावा इसमें बैंक ग्राहकों को नेट बैंकिंग की सुविधा भी मिलती है। नेट बैंकिंग की मदद से लेन देन की प्रक्रिया काफी आसान हो जाती है। वहीं जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट पर आपको कई दूसरे फायदे भी मिलते हैं। 

4 of 5
Zero Balance Account Benefits - फोटो : Istock
इसमें बैंक ग्राहकों को डेबिट कार्ड, पासबुक, मोबाइल बैंकिंग, ई-पासबुक आदि सुविधाएं बिल्कुलल मुफ्त में मिलती हैं। अगर आपका बैंक में जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट है। ऐसे में आपको बैंक से मिलने वाली इन सुविधाओं के बारे में पता होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Zero Balance Account Benefits - फोटो : Istock
अगर आपके पास जीरो बैंक सेविंग अकाउंट है। ऐसे में आप उसमें अधिकतम 1 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें आपको FD, RD, क्रेडिट कार्ड या डीमैट खाते जैसे ऑप्शन्स नहीं मिलते हैं। 

Solar Heater: कड़कड़ाती ठंड से राहत पाने के लिए घर लाएं यह खास रूम हीटर, नहीं आएगा एक रुपये का भी बिजली बिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें