केंद्र की मोदी सरकार पर विपक्ष वैसे तो हमेशा ही हमलवार रहता है, लेकिन इन दिनों संसद के बुलाए गए विशेष सत्र को लेकर विपक्ष ज्यादा हमलावर नजर आ रहा है। दरअसल, केंद्र सरकार ने 18 से 22 सितंबर के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाया है। वहीं, आज यानी मंगलवार को इस बात ने तब जोर पकड़ लिया जब चर्चाएं इस बात की तेज होने लगी कि केंद्र सरकार देश का नाम भारत किए जाने का प्रस्वाव रख सकती है यानी इंडिया नाम को हटाया जाएगा। ऐसे में एक सवाल ये भी है कि अगर सरकार ऐसा करती है तो इससे भारत की उन वेबसाइट्स का क्या होगा जो .in डोमेन पर काम कर रही हैं? क्या ये सभी वेबसाइट्स बंद हो जाएंगी? तो चलिए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...