Decluttering Old Items Before Diwali: दीवाली का पावन त्योहार आते ही हर घर में साफ-सफाई का दौर शुरू हो जाता है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि साफ-सुथरे घर में ही मां लक्ष्मी का वास होता है। लेकिन कई बार हम वर्षों पुराना ऐसा सामान भी संभालकर घर में रखते हैं जिनका इस्तेमाल कभी नहीं होता और वे सिर्फ फालतू का कबाड़ बनकर जगह घेरते रहते हैं।
दीवाली की सही और प्रभावी सफाई वही है जिसमें घर से गैर-जरूरी और नकारात्मक ऊर्जा फैलाने वाली पुरानी चीजों को बाहर निकाला जाए। ऐसा करने से न सिर्फ घर खुला-खुला और सुंदर नजर आता है, बल्कि सकारात्मकता भी बढ़ती है। आइए इस लेख में जानते हैं कि दीवाली की सफाई में आपको सबसे पहले किन चीजों को घर से बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।