BS4 Vehicles Entry Ban in Delhi: भारत में जब भी हम कोई नई गाड़ी खरीदते हैं या पुरानी गाड़ी चलाते हैं, तो अक्सर बीएस4 और बीएस6 इंजन का नाम जरूर सुनने को मिलता है। प्रदूषण को नियंत्रित करने और पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए सरकार समय-समय पर गाड़ियों के इंजन के नियमों में बदलाव करती रहती है। इसी कड़ी में बीएस4 के बाद अब देश भर में कड़े नियमों वाले बीएस6 इंजन को अनिवार्य कर दिया गया है।
इन दोनों इंजनों की बनावट और प्रदूषण छोड़ने की क्षमता में बहुत बड़ा अंतर होता है, जिसका सीधा असर हमारी हवा और जेब पर पड़ता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि बीएस4 और बीएस6 इंजन में क्या मुख्य अंतर है और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में किन पुरानी गाड़ियों की एंट्री पर रोक लगी हुई है।