फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: दिवाली पर अपने घर जा रहे हैं तो फ्रिज का क्या करें? प्लग निकालें या चालू छोड़ें, जानें सही तरीका

Tue, 03 Nov 2026 02:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Diwali 2026: कुछ दिनों के लिए घर से बाहर जा रहे हैं तो फ्रिज के बारे में एक बार सोचना जरूरी हो जाता है
  • समय-समय पर फ्रिज की सफाई करना भी जरूरी होता है और अगर आप दिवाली पर घर जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है
विज्ञापन
1 of 5
दिवाली पर घर जा रहे हैं तो क्या फ्रिज बंद करके जाएं? - फोटो : Amar Ujala AI
दिवाली पर बहुत से लोग अपने घरों को बंद करके परिवार के साथ गांव या किसी दूसरे शहर में चले जाते हैं। ऐसे में घर से निकलने से पहले कई छोटी-बड़ी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। इन्हीं में से एक सवाल फ्रिज को लेकर भी आता है।

क्या घर कई दिनों तक बंद रहने वाला है तो फ्रिज का प्लग निकाल देना चाहिए? या फिर उसे लगातार चालू छोड़ना बेहतर है? ऐसे में इस सवाल का जवाब आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं दिवाली पर घर जाते समय फ्रिज को चालू छोड़ दें या बंद कर दें। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दिवाली पर घर जा रहे हैं तो क्या फ्रिज बंद करके जाएं? - फोटो : AI Generated
क्या फ्रिज को बंद करके जाएं या चालू करके?
  • अगर आप दिवाली पर 2-4 दिन या करीब एक सप्ताह के लिए गांव जा रहे हैं तो फ्रिज को चालू छोड़ना बेहतर हो सकता है
  • खासकर तब, जब उसमें दूध, सब्जियां, फल या फ्रीजर में खाने का सामान रखा हो
  • ऐसी स्थिति में फ्रिज का प्लग निकालने से अंदर रखा सामान खराब हो सकता है
  • इसलिए बाहर जाने से पहले जल्दी खराब होने वाली चीजें निकाल दें और बाकी खाने को सही तरीके से स्टोर करें
विज्ञापन

3 of 5
दिवाली पर घर जा रहे हैं तो क्या फ्रिज बंद करके जाएं? - फोटो : AI Generated
  • वहीं, अगर आप कई सप्ताह या उससे ज्यादा समय के लिए घर से बाहर जा रहे हैं और फ्रिज को पूरी तरह खाली कर सकते हैं
  • ऐसे में फ्रिज को बंद करके प्लग निकालना एक अच्छा विकल्प हो सकता है

4 of 5
दिवाली पर घर जा रहे हैं तो क्या फ्रिज बंद करके जाएं? - फोटो : AdobeStock
फ्रिज का प्लग निकालने से पहले क्या काम करें?
  • अगर आपने फ्रिज बंद करने का फैसला किया है, तो सीधे उसका प्लग निकालकर घर से न निकलें
  • सबसे पहले फ्रिज में रखा पूरा सामान बाहर निकाल दें
  • इसके बाद फ्रिज के अंदर की ट्रे, सब्जी रखने वाले बॉक्स और दूसरे हिस्सों को साफ करें
  • अगर फ्रीजर में बर्फ जमी है, तो उसे पिघलने दें और पानी अच्छी तरह निकाल दें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिवाली पर घर जा रहे हैं तो क्या फ्रिज बंद करके जाएं? - फोटो : AdobeStock
  • फिर फ्रिज के अंदर मौजूद नमी को सूखे कपड़े से साफ करें और इसके बाद बिजली का प्लग निकाल दें
  • सबसे जरूरी बात यह है कि फ्रिज के दरवाजे पूरी तरह बंद करके न जाएं
  • दरवाजे को थोड़ा खुला रखें, ताकि अंदर हवा आती-जाती रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें