फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC: मानसून के सीजन में आपके एसी से भी टपक रहा है पानी, तो लीकेज की समस्या को दूर करने के लिए तुरंत करें ये काम

Wed, 03 Jul 2024 02:32 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
AC - फोटो : Istock
What To Do When Split AC Leaks Water: इस साल दुनियाभर में अल नीनो और ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव के कारण रिकॉर्ड गर्मी पड़ी है। भारत के कई शहरों में तो पारा 50 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, अब मानसून ने दस्तक दे दिया है। बारिश आने के बाद गर्मी से राहत तो जरूर मिली है लेकिन साथ ही साथ उमस भी काफी बढ़ी है। इस कारण कई लोग इस उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए अपने घरों में एसी का उपयोग कर रहे हैं। हालांकि, बरसात के सीजन में उमस बढ़ने से हवा में ह्यूमिडिटी काफी ज्यादा होती है। इस कारण स्प्लिट एसी से पानी टपकता है। इसके अलावा कई बार ड्रेनेज पाइप के मुड़ने से भी यह समस्या देखने को मिलती है। 
विज्ञापन

2 of 5
AC - फोटो : Istock
इसी सिलसिले में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस समस्या को बिना टेक्नीशियन बुलाए खुद से ही ठीक कर सकते हैं। 

AC Tips And Tricks: स्विच या रिमोट? किससे बंद करना चाहिए एसी, जरूर जान लें ये बात
विज्ञापन

3 of 5
AC - फोटो : Istock
आपको अपने स्प्लिट एसी के फिल्टर को हर 90 दिनों के अंतराल पर साफ करते रहना चाहिए। फिल्टर की नियमित सफाई करने से उसमें धूल-मिट्टी नहीं जमती है और ड्रेनेज पाइप में भी गंदगी के जमा रहने की समस्या नहीं आती है। 

Investment: महिलाओं को इन स्कीम्स में निवेश करने पर बंपर रिटर्न के साथ मिल रहे ये बड़े फायदे

4 of 5
AC - फोटो : Istock
अगर आपके स्प्ल्टि एसी का फिल्टर डैमेज हो गया है तो उसे आपको बदल देना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो उसमें कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। 

LIC: एलआईसी की यह स्कीम है शानदार, एक बार निवेश करने के बाद जीवनभर मिलेगी हर महीने 12 हजार रुपये की पेंशन
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
AC - फोटो : Istock
इसके अलावा आपको एसी के ड्रेन लाइन में विनेगर डालकर साफ करते रहना चाहिए। इससे उसमें शैवाल आदि गंदगी जमा नहीं होगी और ड्रेन लाइन साफ रहेगी। इन कामों को करने से आपके एसी से पानी लीकेज की समस्या नहीं आएगी। 

Ration Card E-kyc: क्या अब तक नहीं करवाई है राशन कार्ड की ई-केवाईसी? यहां जानें तरीका और आखिरी तारीख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें