फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए क्या चाहिए दस्तावेज और कौन है पात्र? एक क्लिक में यहां जानें

Wed, 03 Jul 2024 02:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Details in Hindi: सरकार कई तरह की योजनाओं के जरिए उन लोगों तक मदद पहुंचाने का काम करती है जो असल में आर्थिक रूप से कमजोर हैं। इसके लिए हर एक योजना की अपनी पात्रता सूची है जिसके मुताबिक ही लोग उस योजना में आवेदन कर सकते हैं। जैसे- आयुष्मान भारत योजना जिसका संचालन केंद्र सरकार करती है। इस योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप आयुष्मान योजना से जुड़ने के लिए पात्र हैं? क्या आप जानते हैं कि आपको आवेदन के समय कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए होंगे? शायद नहीं, लेकिन ऐसा जानना आपके लिए जरूरी हो जाता है। वरना आपका आवेदन भी रद्द हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : Istock
आवेदनकर्ता को चाहिए होते हैं ये दस्तावेज
  • आयुष्मान भारत योजना में आवेदन के समय आपको कुछ दस्तावेज चाहिए होते हैं और इसमें से अगर एक भी दस्तावेज कम होता है तो आपका पंजीकरण रद्द हो सकता है। ऐसे में आपको आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और एक एक्टिव मोबाइल नंबर चाहिए होता है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock
मिलने वाला लाभ क्या है?
  • आप जब आयुष्मान भारत योजना से जुड़ते हैं तो सबसे पहला आपका आयुष्मान कार्ड बनता है। इसके बाद आप इस कार्ड के जरिए योजना में पंजीकृत अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का इलाज करवा सकते हैं। हर साल आपको इतना ही कवर मिलता है और इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock
योजना के लिए ये लोग कर सकते हैं आवेदन

अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप ये चेक करें कि आप पात्रता सूची में हैं भी या नहीं। ऐसे में आप नीचे पात्रता सूची देख सकते हैं और जान सकते हैं कि कौन लोग योजना के लिए पात्र हैं...
  • जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाते समय कौन से दस्तावेज चाहिए? - फोटो : istock
  • जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
  • जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
  • जिसके परिवार में कोई दिव्यांग है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें