फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें: ट्रेन में मोबाइल या सामान चोरी हो जाए तो तुरंत क्या करें? जान लें सफर में नहीं होगी दिक्कत

Sat, 26 Sep 2026 01:48 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ट्रेन में मोबाइल या सामान चोरी होने पर घबराने के बजाय तुरंत रेलवे को सूचना देना जरूरी है। यात्री 139 या रेल मदद के जरिए शिकायत कर सकते हैं। इससे आपका चोरी हुआ सामान और मोबाइल मिलने में काफी मदद मिलती है।
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन में सामान चोरी होने पर क्या करें यात्री? - फोटो : Amar Ujala AI
हर रोज भारतीय रेलवे एक बड़ी संख्या में पैसेंजर ट्रेनों का संचालन करता है। एक शहर से दूसरे शहरों तक ये ट्रेनें जाती हैं और कई ट्रेनें तो काफी लंबी रूट की होती हैं। पर कई बार लोगों को ट्रेन में कुछ दिक्कत हो जाती है।

जैसे- ट्रेन में सफर के दौरान मोबाइल, पर्स या कोई दूसरा सामान चोरी हो जाए तो यात्री अक्सर समझ नहीं पाते कि सबसे पहले क्या करना चाहिए। ऐसी स्थिति में समय बर्बाद करने के बजाय तुरंत रेलवे के संबंधित कर्मचारियों को जानकारी देना जरूरी है। चलिए जानते हैं ऐसे में आपको क्या करना चाहिए। यात्रीगण आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेन में सामान चोरी होने पर क्या करें यात्री? - फोटो : AdobeStock
ट्रेन में सामान या मोबाइल चोरी होने पर क्या करें यात्री?
  • भारतीय रेलवे के मुताबिक, चलती ट्रेन में सामान चोरी, लूट या डकैती की स्थिति में यात्री टीटीई, कोच अटेंडेंट, गार्ड या ट्रेन में मौजूद जीआरपी या आरपीएफ से संपर्क कर सकते हैं
  • रेलवे की ओर से ऐसे मामलों में एफआईआर फॉर्म उपलब्ध कराया जाता है
विज्ञापन

3 of 5
ट्रेन में सामान चोरी होने पर क्या करें यात्री? - फोटो : Adobe Stock
  • यात्री इस फॉर्म में घटना से जुड़ी जानकारी भरकर संबंधित रेलवे कर्मचारी को दे सकता है
  • इसके बाद शिकायत को आगे आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस स्टेशन भेजा जाता है
  • इसमें खास बात यह है कि एफआईआर दर्ज करवाने के लिए यात्री को अपनी यात्रा बीच में छोड़कर पुलिस स्टेशन जाने की जरूरत नहीं होती

4 of 5
ट्रेन में सामान चोरी होने पर क्या करें यात्री? - फोटो : Adobe Stock
139 पर करें शिकायत
  • चोरी होने के बाद यात्री रेलवे की हेल्पलाइन 139 पर भी संपर्क कर सकता है
  • रेलवे के रेल मदद सिस्टम में ट्रेन से जुड़ी शिकायत दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध है
  • रेल मदद पर शिकायत दर्ज करते समय यात्री से मोबाइल नंबर, ट्रेन नंबर, PNR, यात्रा की जानकारी और शिकायत से जुड़ी अन्य जानकारी मांगी जाती है
  • घटना की तारीख और बाकी जरूरी जानकारियां ली जाती हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रेन में सामान चोरी होने पर क्या करें यात्री? - फोटो : AdobeStock
मोबाइल चोरी होने पर क्या करें?
  • अगर ट्रेन में मोबाइल चोरी हो गया है, तो सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर की सिम को बंद कराने के लिए संबंधित मोबाइल ऑपरेटर से संपर्क करना चाहिए
  • इसके साथ ही मोबाइल में बैंकिंग एप, यूपीआई या दूसरे महत्वपूर्ण अकाउंट लॉगिन थे तो उनकी सुरक्षा के लिए तुरंत जरूरी कदम उठाने चाहिए
  • रेलवे की आरपीएफ व्यवस्था में चोरी हुए मोबाइल से संबंधित शिकायतों में एफआईआर और आगे की कार्रवाई के लिए सहायता देने की प्रक्रिया भी शामिल है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें