फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lift: अचानक बंद हो गई लिफ्ट? इन गलतियों से हो सकती है बड़ी अनहोनी, बचाव का सही तरीका जानें

Sat, 27 Jun 2026 01:48 PM IST
संकल्प प्रकाश सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लिफ्ट में फंसने की स्थिति में आपको घबराना नहीं चाहिए। सेफ्टी के लिए आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में जानना चाहिए। 
विज्ञापन
Lift - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लिफ्ट में फंसना किसी के लिए भी तनावपूर्ण स्थिति हो सकती है।  हालांकि, ऐसे समय में घबराने के बजाय सही कदम उठाना काफी जरूरी होता है। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि अधिकांश आधुनिक लिफ्टों में कई सुरक्षा सिस्टम लगे होते हैं। इस कारण लिफ्ट का अचानक नीचे गिर जाना बेहद दुर्लभ बात है। अगर आपकी लिफ्ट बीच में फंस जाती है, तो आपको घबराने की जगह शांत रहना चाहिए। इस दौरान गहरी सांस लें। इसके बाद आपको इमरजेंसी अलार्म बटन दबाना है या इंटरकॉम के जरिए बिल्डिंग प्रबंधन या सुरक्षा कर्मियों से संपर्क करना है। 
विज्ञापन


अगर मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध है तो परिवार या इमरजेंसी हेल्पलाइन को अपनी स्थिति के बारे में बताएं। आपको लिफ्ट का दरवाजा जबरदस्ती खोलने या बाहर निकलने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। अगर लिफ्ट अचानक दो मंजिलों के बीच रुक गई हो तो इस तरह का प्रयास करना जानलेवा साबित हो सकता है। 

सुरक्षित रहने के लिए लिफ्ट के अंदर ही रहें और बचाव दल का इंतजार करें। अगर लिफ्ट में आपके साथ दूसरे लोग भी मौजूद हैं तो सभी को शांत रहने के लिए कहें और घबराहट फैलाने से बचें। अगर लिफ्ट में रोशनी चली जाए तो घबराएं नहीं। अधिकांश आधुनिक लिफ्टों में बैकअप पावर और इमरजेंसी लाइट की व्यवस्था होती है। 
विज्ञापन


लिफ्ट किसी भी वक्त दोबारा चालू हो सकती है। इस कारण दुर्घटना होने का खतरा बढ़ जाता है। इस कारण झटके से बचने के लिए फर्श पर स्थिर ढंग से खड़े हों और दीवार का सहारा लें। ऐसी स्थिति में आपको घबराकर लिफ्ट में कूदना नहीं चाहिए। कई मर्तबा कुछ लोग उसमें घबराकर कूदने लगते हैं। आपको ऐसा नहीं करना है। 

अगर आप ऐसा करते हैं, तो स्थिति और भी ज्यादा खराब हो सकती है और बड़ी दुर्घटना हो सकती है। जागरूकता और सही जानकारी न केवल दुर्घटना के जोखिम को कम करती है, बल्कि इस तरह की परिस्थितियों में आपकी और दूसरों की जान बचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें