PM Kisan 23th Installment Status Check pmkisan.gov.in: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी है और इसके साथ ही योजना से जुड़े करोड़ों किसानों का 23वीं किस्त का इंतजार भी खत्म हो गया है। पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल से 23वीं किस्त को जारी किया है।
PM Kisan Yojana 23rd Installment Date Time Live: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत आज 23वीं किस्त जारी कर दी गई। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल से इस किस्त को जारी किया है।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना से जुड़े करोड़ों किसानों को 23वीं किस्त का लाभ मिला है। ऐसे में अगर आप ये चेक करना चाहते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिला है या नहीं या फिर आप 23वीं किस्त से जुड़ा कुछ भी यहां जानना चाहते हैं, तो आप यहां जान सकते हैं। इन जरूरी बातों के लिए आप अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग से जुड़ सकते हैं, जहां आपको पल-पल का अपडेट दिया जा रहा है...
PM Kisan 23th Installment Date Time: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त कब आएगी?
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त कल यानी 20 जून 2026 को जारी होगी
इस किस्त को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जारी करेंगे
— Agriculture Department, MP (@minmpkrishi) June 19, 2026
PM Kisan 23th Installment Date Time: कहां से जारी होगी 23वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त आज पश्चिम बंगाल से जारी होगी
इस राज्य के हुगली जिले के तारकेश्वर में कार्यक्रम है, जहां से 23वीं किस्त जारी की जाएगी
PM Kisan 23 Kist Kab Aayegi: कितने किसानों को मिलेगा 23वीं किस्त का लाभ?
सरकार की तरफ से जानकारी दी गई है कि कितने पात्र किसानों को 23वीं किस्त का लाभ मिलेगा
सरकार के मुताबिक, 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को 23वीं किस्त का लाभ आज दिया जाएगा
PM Kisan Nidhi Yojana: आज कितने पैसे जारी करेगी मोदी सरकार?
सरकार आज 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि जारी करेगी
ये पैसा 23वीं किस्त के रूप में जारी किया जाएगा
PM Kisan 23th Installment Date Time: किसानों को सरकार कैसे देगी किस्त के पैसे?
सरकार किस्त के पैसे डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित करती है
इससे बिचौलियों का रोल खत्म हो जाता है और सरकार जितने पैसे जारी करती है, वो पूरे के पूरे लाभार्थियों को मिलते हैं
PM Kisan 23 Kist Kab Aayegi: आपको किस्त मिली है या नहीं, कैसे चेक कर पाएंगे?
आपको सरकार किस्त जारी करने के बाद मैसेज भेजती है जिससे आप पता कर सकते हैं कि आपको किस्त मिली है या नहीं
बैंक की तरफ से भी आपको मैसेज भेजा जाता है
आप अपने नजदीकी एटीएम जाकर पैसे चेक कर सकते हैं
आप बैंक की पासबुक में एंट्री करवाकर भी किस्त के पैसे चेक कर सकते हैं
PM Kisan Nidhi Yojana: क्या पीएम मोदी आज जाएंगे पश्चिम बंगाल?
हां, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23वीं किस्त जारी करेंगे
इसके लिए वे पश्चिम बंगाल जाएंगे
मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी पश्चिम बंगाल की दो दिवसीय यात्रा पर हैं
PM Kisan 23 Kist Kab Aayegi: दो दिन बंगाल में रहेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से जानकारी दी कि वे अगले 2 दिन पश्चिम बंगाल में रही रहेंगे
उन्होंने बताया कि वे यहां आज यानी 20 जून को पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे
I will be attending programmes in West Bengal over the next two days, the 20th and 21st. Tomorrow, 20th June, is special because we are marking Paschimbanga Divas. The programme for the same will be held in Tarakeswar in Hooghly district. The location is iconic due to its…
आप स्टेटस चेक कर जान सकते हैं कि आपको किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं
इसके लिए पहले पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं
फिर Beneficiary List वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
इसके बाद अपना राज्य, फिर जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव का नाम चुनना है
आखिर में आपको Get Report पर क्लिक करना है
इसके बाद आपके सामने लाभार्थियों की पूरी लिस्ट खुल जाएगी
जहां पर आप चेक कर सकते हैं
PM Kisan 23th Installment Date Time: कब और कहां से जारी होगी 23वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की आज 23वीं किस्त हुगली जिले के तारकेश्वर से जारी होगी
कार्यक्रम दोपहर 03.45 बजे शुरू होगा
इसके बाद ही 23वीं किस्त जारी होगी
PM Kisan 23 Kist Kab Aayegi: आज किसानों के लिए बड़ा दिन
आज 20 जून को पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी होनी है
योजना से जुड़े किसान इस किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे
PM Kisan Nidhi Yojana: किसानों को मिलनी है 23वीं किस्त
पीएम किसान योजना की आज 23वीं किस्त जारी होनी है
9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खाते में आज डीबीटी के माध्यम से किस्त के पैसे आएगी
PM Kisan 23th Installment Date Time: शिवराज सिंह पश्चिम बंगाल नहीं बाड़ी जाएंगे
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने आधिकारिक एक्स पर एक वीडियो जारी कर बताया कि वे आज राजस्थान के बाड़ी जा रहे हैं उन्होंने लिखा-
'प्रिय बहनों और भाइयों, भांजों और भांजियों!
आपसे मिलने मैं कल, 20 जून को बाड़ी आ रहा हूँ। 20 जून का दिन पूरे देश में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि किसानों के खातों में हस्तांतरित करेंगे।
इस अवसर पर जन कल्याण शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है। जहाँ समस्याओं का समाधान किया जाएगा। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के पात्र हितग्राहियों से आवेदन लिए जाएंगे तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य भी किया जाएगा।
आइए, बाड़ी में मिलते हैं।'
प्रिय बहनों और भाइयों, भांजों और भांजियों!
आपसे मिलने मैं कल, 20 जून को बाड़ी आ रहा हूँ। 20 जून का दिन पूरे देश में ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि किसानों के… pic.twitter.com/ebJiUrQ4PJ
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 19, 2026
PM Kisan 23 Kist Kab Aayegi: किस्त जारी होने का मैसेज आएगा
23वीं किस्त जारी होने के बाद लाभार्थियों को मैसेज भेजा जाता है
पीएम किसान योजना से जुड़े लाभार्थियों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजा जाता है
इसमें जानकारी होती है कि आपके बैंक खाते में किस्त के पैसे ट्रांसफर कर दिए गए हैं
PM Kisan Nidhi Yojana: किसे मिलेगी 23वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की किस्त सिर्फ पात्र किसानों को मिलती है
अगर आप अपात्र होने के बाद गलत तरीके से भी आवेदन करते हैं
तो ऐसे किसानों की पहचान कर उनके आवेदन रद्द किए जाते हैं
PM Kisan 23th Installment Date Time: कितने किसानों को मिलेगी 23वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की किस्त का लाभ लगभग करोड़ों किसानों को मिलता है
इस बार 23वीं किस्त का लाभ 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को मिलेगा
ये जानकारी सरकार की तरफ से पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल पर दी गई है
PM Kisan 23th Installment Date Time: शिवराज सिंह चौहान ने जारी किया किस्त को लेकर वीडियो
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किस्त जारी होने को लेकर एक वीडियो जारी किया है:-
पीएम किसान उत्सव दिवस
किसानों को खुशियों की 23वीं किस्त
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी आज तारकेश्वर, जिला हुगली, पश्चिम बंगाल से पीएम किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 23वीं किस्त के तहत 9.44 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में ₹18,880 करोड़ से अधिक की… pic.twitter.com/XrjiU8pmJ1
"पीएम-किसान अब आपके मोबाइल पर! किस्त की जानकारी, लाभार्थी सूची, आवेदन की स्थिति और शिकायत निवारण—सब कुछ अब एक ही ऐप पर। QR कोड स्कैन करें और पीएम-किसान ऐप डाउनलोड करें और लाभ उठाएँ।"
पीएम-किसान अब आपके मोबाइल पर!
किस्त की जानकारी, लाभार्थी सूची, आवेदन की स्थिति और शिकायत निवारण—सब कुछ अब एक ही ऐप पर। QR कोड स्कैन करें और पीएम-किसान ऐप डाउनलोड करें और लाभ उठाएँ। #PMKISAN#23rdInstalmentpic.twitter.com/waWPENTdHF
PM Kisan 23th Installment Date Time: करोड़ों किसानों को मिल रहा है पीएम किसान योजना का लाभ
कृषि और किसान कल्याण विभाग, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया है कि, "बिना किसी मध्यस्थ के, पारदर्शी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) का उत्कृष्ट उदाहरण है- पीएम-किसान योजना। अत्याधुनिक डिजिटल ढांचे के माध्यम से केंद्र सरकार की वित्तीय सहायता पूर्ण सुरक्षा और त्वरित गति से सीधे कृषकों के बैंक खातों में जमा की जा रही है। 100% पारदर्शी, सुरक्षित हस्तांतरण सुरक्षित डिजिटल ढांचा , अन्नदाता को मिला सीधा अधिकार।"
बिना किसी मध्यस्थ के, पारदर्शी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) का उत्कृष्ट उदाहरण है- पीएम-किसान योजना। अत्याधुनिक डिजिटल ढांचे के माध्यम से केंद्र सरकार की वित्तीय सहायता पूर्ण सुरक्षा और त्वरित गति से सीधे कृषकों के बैंक खातों में जमा की जा रही है। 100% पारदर्शी, सुरक्षित… pic.twitter.com/OgrFxFgdI3
आज 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये भेजे जाएंगे
23वीं किस्त के रूप में लाभार्थियों को ये लाभ आज मिलेगा
PM Kisan 23th Installment Date Time: 23वीं किस्त का इंतजार होने वाला है खत्म
पीएम किसान योजना की आज 23वीं किस्त जारी होनी है
पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के ताड़केश्वर से पीएम नरेंद्र मोदी 23वीं किस्त जारी करेंगे
PM Kisan Status Check 23th Installment: अब से डेढ़ घंटे बाद होगी 23वीं किस्त जारी
पीएम किसान योजना की आज 23वीं किस्त जारी होगी
अब से लगभग डेढ़ घंटे बाद जारी होगी 23वीं किस्त
PM Kisan 23 Kist Kab Aayegi: जारी होनी है 23वीं किस्त
कृषि और किसान कल्याण विभाग, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट जारी किया गया
इस पोस्ट में लिखा है "माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की 23वीं किस्त के तहत 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹18,880 करोड़ से अधिक की धनराशि का हस्तांतरण।"
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) की 23वीं किस्त के तहत 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹18,880 करोड़ से अधिक की धनराशि का हस्तांतरण।
PM Kisan 23 Kist Kab Aayegi: कितने बजे जारी होगी 23वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की किस्त 4 बजे के बाद ही जारी हो सकती है
ऐसा इसलिए क्योंकि कार्यक्रम का समय आज दोपहर 03:45 बजे है
इसलिए इसके बाद ही 23वीं किस्त जारी होगी
PM Kisan 23th Installment Date Time: उड़ीसा में कार्यक्रम हुआ खत्म
PM Kisan 23th Installment Date Time: उड़ीसा में कार्यक्रम हुआ खत्म
- फोटो : YT/Narendra Modi
राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा सरकार के दो साल पूरे होने के कार्यक्रम में शामिल हुए
PM Kisan Status Check 23th Installment: पीएम मोदी उड़ीसा से पश्चिम बंगाल के लिए निकल रहे हैं
उड़ीसा में कार्यक्रम खत्म हो चुका है
इसके बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगला के लिए निकल रहे हैं
PM Kisan 23 Kist Kab Aayegi: अब से कुछ देर में जारी होगी 23वीं किस्त
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त अब से कुछ देर में जारी होनी है
अब से कुछ देर यानी 03.45 बजे 23वीं किस्त जारी होने का कार्यक्रम जारी होगी
PM Kisan 23th Installment Date Time: उड़ीसा में क्या बोले पीएम मोदी?
पीएम मोदी का वीडियो यहां देखें:-
Honoured to be in Mayurbhanj, Odisha, alongside Rashtrapati Ji. Addressing a programme focused on the development and growth of the region.@rashtrapatibhvn https://t.co/uKDaXD1UnJ
PM Kisan 23th Installment Date Time: शुभेंद्रु अधिकारी बोल रहे हैं मंच पर
PM Kisan 23th Installment Date Time: शुभेंद्रु अधिकारी बोल रहे हैं मंच पर
- फोटो : YT/Narendra Modi
मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल मौजूद हैं
साथ में पश्चिम बंगला के सीएम शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद हैं और वे जनता को संबोधित कर रहे हैं
PM Kisan Status Check 23th Installment: अभी मंच पर चल रहा है संगीत
PM Kisan Status Check 23th Installment: अभी मंच पर चल रहा है संगीत
- फोटो : YT/Narendra Modi
मंच पर रविंद्र संगीत चल रहा है
कुछ कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं
PM Kisan 23 Kist Kab Aayegi: जारी हुई 23वीं किस्त
पीएम नरेंद्र मोदी ने 23वीं किस्त जारी की।
PM Kisan 23th Installment Date Time: 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के खाते में भेजी गई 23वीं किस्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23वीं किस्त जारी कर दी है
इसके साथ ही 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खाते में 23वीं किस्त हस्तांतरित की गई है
PM Kisan Status Check 23th Installment: पीएम मोदी कर रहे हैं लोगों को संबोधित
PM Kisan Status Check 23th Installment: पीएम मोदी कर रहे हैं लोगों को संबोधित
- फोटो : YT/Narendra Modi
पीएम नरेंद्र मोदी मंच से जनता को संबोधित कर रहे हैं
इससे पहले वे 23वीं किस्त जारी कर चुके हैं
PM Kisan 23 Kist Kab Aayegi: किसानों के लिए मंच से बोले पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने मंच से कहा कि, "पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी की गई है। 9 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खाते में लगभग 19 हजार करोड़ रुपये सीधे भेजे गए हैं।"
PM Kisan 23th Installment Date Time: कितने किसानों को मिली 23वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त का लाभ 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को मिला है
इन पात्र किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से सीधे 2-2 हजार रुपये भेजे गए
PM Kisan Status Check 23th Installment: पश्चिम बंगाल में पीएम फसल बीमा योजना शुरू -पीएम मोदी
पीएम मोदी मंच से बोले कि, "आज से पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए एक और खुशी की खबर है, क्योंकि पश्चिम बंगाल में पीएम फसल बीमा योजना शुरू की जा रही है।"
PM Kisan 23 Kist Kab Aayegi: खाते में नहीं आई है 23वीं किस्त तो क्या करें?
अगर आपके बैंक खाते में किस्त के पैसे नहीं आए हैं, तो यहां पर क्लिक करके आप किस्त पाने के तरीकों के बारे में जान सकते हैं
PM Kisan 23th Installment Status Check: कार्यक्रम में पीएम मोदी ने लगवाएं वंदे मातरम के नारे
PM Kisan 23th Installment Date Time:- कार्यक्रम में पीएम मोदी ने लगवाएं वंदे मातरम के नारे
- फोटो : YT/Narendra Modi
पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में मंच से लोगों से अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर वंदे मातरम के नारे लगवाए
PM Kisan Beneficiary Status Check: कितने पैसे जारी किए सरकार ने?
पीएम किसान योजना के तहत 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का हस्तांतरण किया गया है
PM Kisan 23 Kist Kab Aayegi: कैसे चेक करें किस्त के पैसे बैंक खाते में आए या नहीं?
पीएम किसान योजना की किस्त जारी होने के बाद सरकारी की तरफ से मैसेज आता है
अगर ये मैसेज नहीं आया है, तो बैंक भी पैसे क्रेडिट होने का मैसेज भेजता है
आप एटीएम या पासबुक में एंट्री करवाकर भी किस्त के पैसे चेक कर सकते हैं
PM Kisan Yojana Live: किन किसानों को नहीं मिला 23वीं किस्त का लाभ
किसान जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं कराई
वे किसान जिन्होंने अपनी फार्मर आईडी नहीं बनवाई
भूलेखों का सत्यापन न कराने पर
बैंक अकाउंट से आधार कार्ड जिनका लिंक नहीं है
PM Kisan 23th Installment Status Check: बीते लंबे समय से था किसानों को 23वीं किस्त का इंतजार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22वीं किस्त 13 मार्च, 2026 को जारी किया था।
इसके बाद से किसान 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
आज उनका यह इंतजार खत्म हो गया है।
किस्त का लाभ मिलने के बाद किसान काफी खुश दिख रहे हैं।
PM Kisan 23 Kist Kab Aayegi: खाते में 23वीं किस्त न आने पर कहां करें संपर्क
अगर आपके खाते में किस्त के पैसे नहीं आए हैं इस स्थिति में आप पीएम किसान योजना से जुड़े हेल्पलाइन नंबर 155261 और 1800-180-1551 पर कॉल कर सकते हैं।
PM Kisan 23th Installment Status Check: पीएम किसान योजना हेल्पलाइन नंबर
इस हेल्पलाइन नंबर 155261 और 1800-180-1551 पर कॉल करके आप किस्त न आने की प्रमुख वजहों को जान सकते हैं।
इसके अलावा खेती किसानी से जुड़ी अन्य योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
PM Kisan 23th Installment Status Check: कैसे करें पीएम किसान योजना में आवेदन?
आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पीएम किसान पोर्टल पर विजिट करके आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की प्रक्रिया में आपको सभी जरूरी प्रोसेस को फॉलो करना होगा और मांगे गए दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी को अपलोड करना होगा।
PM Kisan 23 Kist Kab Aayegi: ऑफलाइन भी कर सकते हैं पीएम किसान योजना में आवेदन
आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।
ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आपको अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जाना होगा।
PM Kisan 23 Kist Kab Aayegi: क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना?
किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए सरकार इस योजना का संचालन कर रही है।
हर साल 6 हजार रुपये किसानों के खाते में भेजे जाते हैं।
6 हजार रुपये की आर्थिक मदद हर साल 3 किस्तों के माध्यम से भेजी जाती है।
PM Kisan 23th Installment Status Check: कब हुई थी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत?
भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी, 2019 को की थी।
अब तक इस योजना की कुल 23 किस्तें जारी की जा चुकी हैं।